नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चंदौली में 26 घंटे में 3 हत्याएं करने वाला साइको किलर ढेर – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

चंदौली में 26 घंटे में 3 हत्याएं करने वाला साइको किलर ढेर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

Desk :- उत्तर प्रदेश के चंदौली में पिछले 24 घंटों से खौफ का पर्याय बना साइको किलर पूर्व फौजी आखिरकार पुलिस मुठभेड़ में मारा गया है। ट्रेन से लेकर अस्पताल तक बेगुनाहों का खून बहाने वाले इस अपराधी ने पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश की, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह ढेर हो गया।

इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। आइए जानतें हैं किस तरह पुलिस ने इस ‘सीरियल किलर’ के आतंक का अंत किया। दरअसल, अमृतसर का रहने वाला पूर्व फौजी गुरप्रीत सिंह उर्फ वीरेंद्र, जो सेना से 2021 में डिस्चार्ज हुआ था, पिछले कुछ दिनों से चंदौली इलाके में मौत का खेल खेल रहा था। 10 और 11 मई के बीच उसने 10-11 किलोमीटर के दायरे में तीन अलग-अलग वारदातों को अंजाम दिया।

  • पहली हत्या: रविवार सुबह ताड़ीघाट पैसेंजर ट्रेन में एक यात्री की कनपटी पर बंदूक सटाकर हत्या कर दी।
  • दूसरी हत्या: जम्मूतवी-नई दिल्ली एक्सप्रेस में एक अन्य रेल यात्री को निशाना बनाया।
  • तीसरी हत्या: सोमवार सुबह अलीनगर के जीवक अस्पताल में भर्ती महिला लक्ष्मीना देवी के सिर में गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

अस्पताल में गोली चलने के बाद वहां अफरातफरी मच गई, लेकिन स्थानीय लोगों और कर्मचारियों ने साहस दिखाते हुए भाग रहे गुरप्रीत को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

क्राइम सीन रीक्रिएशन और एनकाउंटर

पुलिस पूछताछ में गुरप्रीत ने तीनों हत्याओं की बात कबूल की। वह बिहार के आरा में गार्ड की नौकरी करता था, लेकिन शराब की लत के कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया था। सोमवार देर रात जब जिला पुलिस और जीआरपी की टीम उसे कुचमन स्टेशन के पास दरियापुर में क्राइम सीन रीक्रिएट कराने ले जा रही थी, तभी उसने चकमा देकर दरोगा की पिस्टल छीन ली और फायरिंग शुरू कर दी।

आरोपी की फायरिंग में जफरपुर चौकी इंचार्ज सतीश सिंह और जीआरपी सिपाही मनोज यादव घायल हो गए। पुलिस ने घेराबंदी कर जवाबी फायरिंग की, जिसमें गुरप्रीत को दो गोलियां लगीं। उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना पर पुलिस ने क्या कहा ?

चंदौली के पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, 10 और 11 मई के बीच अलीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत तीन घटनाएं हुईं, जिनमें तीन अलग-अलग व्यक्तियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।’

उन्होंने बताया कि, आज सुबह अस्पताल में हुई महिला की हत्या के बाद जनता के सहयोग से आरोपी को पुलिस हिरासत में लिया गया था। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है। उसने बताया कि वह 2021 में सेना से डिस्चार्ज हुआ था। इसके बाद 29 अप्रैल को वह पंजाब से बिहार में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करने आया था। उसे शराब की लत लग गई थी जिसके कारण उसे नौकरी से निकाल दिया गया। तब से वह गहरा आक्रोश और मानसिक तनाव में था।

जवाबी फायरिंग में मौत

पटेल ने बताया कि, 10 मई को चंदौली में आरोपी ने पैसेंजर ट्रेन में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। उसने इसी तरह एक अन्य ट्रेन में दूसरे व्यक्ति की हत्या की और आज सुबह एक अस्पताल में एक महिला की हत्या कर दी। उसे क्राइम सीन रीक्रिएशन के लिए ले जाया गया था। इस प्रक्रिया के दौरान उसने भागने के प्रयास में पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और जवाबी फायरिंग में उसे दो गोलियां लगीं। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। आरोपी ने बताया था कि वह क्रोध से भरा हुआ था और बिना किसी व्यक्तिगत दुश्मनी के रैंडम तरीके से ये हत्याएं कर रहा था।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]