ताइक्वांडो में नौ गोल्ड, चार सिल्वर मैडल जीतकर जनपद का बढ़ाया मान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- नगर के सी.पी. विद्या निकेतन इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जोनल लेवल ताइक्वांडो टूर्नामेंट एवं जोनल लेवल खो-खो टूर्नामेंट में प्रतिभाग किया। ताइक्वांडो टूर्नामेंट विलसोनिया कॉलेज, मुरादाबाद में आयोजित किया गया एवं खो-खो टूर्नामेंट सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल,चंदौसी में आयोजित किया गया।

यह समस्त टूर्नामेंट काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सी.आई.एस.सी. ई )द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाते हैं। इन टूर्नामेंट में क्रमशः ताइक्वांडो में सी.पी विद्या निकेतन के छात्रों ने नौ गोल्ड मेडल,चार सिल्वर मेडल एवं एक ब्रॉन्ज मेडल जीता। वही खो -खो में विद्यालय की अंडर 17 एवं अंडर-19 गर्ल्स की टीम्स ने प्रतिभाग किया तथा अंडर-19 गर्ल्स टीम पूरे जोन में सी.पी विद्या निकेतन का दबदबा बनाकर विजय श्री का वरण करके लौटी।ताइक्वांडो में प्रशिक्षक आदित्य राठौर के निर्देशन में छात्रों ने प्रतिभाग किया एवं खो -खो में व्यायाम शिक्षिका पल्लवी मिश्रा के नेतृत्व में छात्राओं की दोनों टीम्स ने चंदौसी में प्रतिभाग किया।जीते हुए समस्त छात्र-छात्राएं अगले चरण में रीजनल्स या स्टेट लेवल पर प्रतिभाग करने क्रमशः जुलाई एवं अगस्त के माह में जाएंगे। विद्यालय की निदेशक डॉ.मिथिलेश अग्रवाल ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार बाजपेई ने भी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


