बाईपास का नाला चोक होने से दुकानदार परेशान,गंदा पानी केले के खेत में घुसा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- बाईपास पर स्थित मुख्य नाला गंदगी और सिल्ट जमा होने से पूरी तरह चोक हो गया है। नाले का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर पास के गढ़ी निवासी अकमल के केले के खेत में पहुंच रहा है, जिससे फसल को नुकसान हो रहा है। वहीं, सड़क किनारे कारोबार करने वाले दुकानदार भी बदबू और मच्छरों से परेशान हैं।
नाला बंद होने के कारण गंदा पानी लगातार खेतों में भर रहा है। इससे अकमल की केले की फसल प्रभावित हो रही है। वहीं, सड़क किनारे खोखा चलाने वाले बाइक मिस्त्री रंजीत सहित अन्य दुकानदारों को बदबू और मच्छरों के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
बारिश हुई तो सड़क पर आ सकता है गंदा पानी
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में तेज बारिश हुई तो नाले का पानी मुख्य मार्ग पर फैल सकता है। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ-साथ आसपास की घनी आबादी में जलभराव की समस्या भी पैदा हो सकती है।
निर्माण कार्य के कारण रोका गया है पानी
नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी डॉ. लव कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलगालिब से लालबाग की ओर जाने वाले नाले का निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है। इसी कारण नाले के पानी को अस्थायी रूप से रोका गया है, जिससे यह स्थिति बनी है।

डॉ. मिश्रा ने आश्वासन दिया कि नाले का निर्माण कार्य आज शाम तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद रोका गया पानी सुचारू रूप से आगे निकाला जाएगा और पूरे प्रभावित क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाकर समस्या का समाधान किया जाएगा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


