दिल्ली के स्वरूप नगर की अधूरी सड़क पर लोगों का फूटा गुस्सा, वायरल वीडियो के बाद उठे जवाबदेही के सवाल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
DELHI :- दिल्ली के स्वरूप नगर की एक मुख्य सड़क का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह सड़क वर्षों से अधूरी पड़ी है। बारिश के दौरान जलभराव, टूटी सड़क और कीचड़ के कारण स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को रोज़ाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए और अपनी नाराज़गी व्यक्त की।
एक यूज़र जाकिर हुसैन ने लिखा, “जब तक सरकारी अफसरों की क्लास नहीं लगेगी, ये सब ऐसे ही चलता रहेगा। सड़कों में गड्ढे, हर बारिश में जलभराव, पुलों का गिरना, ट्रेनों के हादसे और बिल्डिंगों में आग लगना—जिम्मेदार कोई नहीं, जवाबदेही शून्य। अदालतें कब संज्ञान लेंगी?”
सामाजिक उत्थान मंच ने चिंता जताते हुए कहा कि बारिश के मौसम में बिजली के खंभों और पैनलों में करंट आने का खतरा रहता है। उन्होंने BSES से मामले का जल्द संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
वहीं नितिन सिंह चौहान ने लिखा, “जनता टैक्स देती है, बदले में सुरक्षित सड़कें मिलनी चाहिए।”
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि सड़क की जल्द मरम्मत, जल निकासी की व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी उपाय किए जाएं ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
हालांकि हम इस वीडियो और सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करते है। संबंधित विभाग की प्रतिक्रिया आने पर खबर को अपडेट किया जा सकता है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


