नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 24 घंटे बरसने के बाद थमे बादल, ठंडी हवा दे रही राहत – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

24 घंटे बरसने के बाद थमे बादल, ठंडी हवा दे रही राहत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आगरा (Agra) :-  शहर में मानसून के मेहरबान होने के बाद ठंडी हवा राहत दे रही है। 24 घंटे तक लगातार बरसने के बाद अब बादल थम गए हैं। शुक्रवार सुबह न्यूनतम तापमान में एक डिग्री से ज्यादा का उछाल रहा। यह 26.9 डिग्री आंका गया। जबकि गुरुवार को यह 25.8 डिग्री रहा था। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को हल्की बारिश के आसार जताए हैं।

आगरा में गुरुवार दोपहर 12 बजे के बाद वर्षा थमी, लेकिन बादल छाए रहे। दोपहर दो बजे के करीब धूप निकली। सूरज कभी बादलों के पीछे छिपा तो कभी धूप निकली। इससे उमस बढ़ गई। 99.6 एमएम वर्षा रिकार्ड हुई। मौसम विज्ञान विभाग का पूर्वानुमान है कि शुक्रवार को गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं।

शहर में मंगलवार रात करीब तीन बजे शुरू हुई वर्षा बुधवार सुबह तक रुक-रुक कर होती रही थी। बुधवार दोपहर करीब तीन बजे से वर्षा का दौर शुरू हुआ था। कभी तेज तो कभी हल्की वर्षा का दौर बुधवार की पूरी रात चला। गुरुवार सुबह भी वर्षा होती रही। दोपहर करीब 12 बजे वर्षा थमी, लेकिन बादल छाए रहे। शहर में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

सामान्य से अधिकतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। गुरुवार को अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई।
शहर में बुधवार सुबह 8:30 बजे से गुरुवार सुबह 8:30 बजे तक 98.4 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई। गुरुवार सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक 1.2 एमएम वर्षा हुई। इस तरह 33 घंटे में 99.6 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई। मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ बौछार पड़ सकती हैं या फिर वर्षा हो सकती है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]