विद्युत विभाग की तानाशाही से व्यापारियों में रोष, विरोध प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज फर्रूखाबाद :- प्रदेश अध्यक्ष लोकेश कुमार अग्रवाल के आवाहन पर बिजली विभाग द्वारा व्यापारियों , उद्योगों एवं आम उपभोक्ताओं के उत्पीड़न तथा बिजली की बढ़ती दरों के निस्तारण हेतु जिला अध्यक्ष संजय गुप्ता एवं नगर अध्यक्ष अमित सेठ के नेतृत्व में प्रदर्शन कर पंचायत सूत्रीय मांग पत्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम संबोधित ज्ञापन तहसीलदार कायमगंज को सौंपा।माध्यम
जिसमें कहा गया है कि –
1-बिजली मीटर के दामों में बेतहाशा वृद्धि की वापसी –
बिजली विभाग द्वारा 2 किलोवाट तक के कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं के लिए मीटर के दाम ₹750 से बढ़ाकर सीधे रुपए 5300 कर दिए गए हैं। यह वृद्धि पूरी तरह से अनुचित और आम जनता व छोटे व्यापारियों पर अतिरिक्त बोझ है ।इस बड़ी हुई राशि को तत्काल वापस लिया गया है।
2- अवैध रूप के बढाए गए लोड को निरस्त करना –
उत्तर प्रदेश के लगभग 47 लाख उपभोक्ताओं का लोड बिना किसी पूर्व सूचना नोटिस या सुनवाई के एकतरफा तरीके से बढ़ा दिया गये है। विभाग का यह तर्क गलत है क्योंकि यदि कोई उपभोक्ता अधिक लोड इस्तेमाल करता है तो विभाग उससे डिमांड पेनाल्टी वसूलता है। यदि किसी उपभोक्ता को आवश्यकता होगी तो वह स्वयं आवेदन कर लोड बढ़वाएगा। अतः इस प्रकार अवैध रूप से बढ़ाए गए 45 लाख उपभोक्ताओं के लोड को तुरंत पुराने स्तर पर बहाल किया जाए।
3- अतिरिक्त सिक्योरिटी मनी की मांग पर रोक –
47 लाख उपभोक्ताओं का लोड एक तरफा बढ़ाने के साथ-साथ विभाग द्वारा नई दरों से अतिरिक्त सिक्योरिटी मनी मांगी जा रही है। इसका अरबो रुपए का सीधा आर्थिक भार उपभोक्ताओं की जेब पर पड़ेगा। जनहित को ध्यान में रखते हुए इस एक तरफा आर्थिक वसूली को तुरंत समाप्त करने के आदेश दिए जाएं।
4- ईंधन अधिभार (fuel surcharge) की समाप्ति –
उत्तर प्रदेश में बिजली के बिलों में ईंधन अधिभार के रूप में 10 प्रतिशत अतिरिक्त राशि जोड़ी जा रही है इससे हर वर्ग के उपभोक्ताओं का मासिक वजट बिगड़ गया है। उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए इस 10% ईंधन अधिभार को तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जाए।
5- अघोषित बिजली कटौती पर पूर्ण रोक –
प्रदेश में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती की अनियमितता के कारण राज्य के उद्योग धंधे और व्यापार पूरी तरह ठप हो रहे हैं। उत्पादन प्रभावित होने से व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा है। अतः उद्योगों को सुचारू रूप से चलाने के लिए अघोषित बिजली कटौती को तुरंत बंद कर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
मान्यवर उत्तर प्रदेश का व्यापार और उद्योग राज्य की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। यदि बिजली विभाग के इस तानाशाही और दमनकारी रवैया को न रोका गया तो प्रदेश का औद्योगिक विकास पूरी तरह ठप हो जाएगा। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप व्यापारियों और आम जनता के हितों की रक्षा करने हेतु इन मांगों पर त्वरित एवं सकारात्मक निर्णय लेंगे।
इस अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोज कौशल, जिला अध्यक्ष फर्रुखाबाद संजय गुप्ता, नगर अध्यक्ष अमित सेठ, नगर महामंत्री संजीव अग्रवाल, लखपति बाबू सक्सेना, अनिल गंगवार, सुधीर बाबू गुप्ता, प्रतीक राज कौशल, आलोक सक्सेना, प्रेम कमल गुप्ता, मुस्तफा भाई, मुकेश गुप्ता, नितिन अग्रवाल, दिलीप गुप्ता, नगर मंत्री ओम प्रकाश अरोड़ा, महेश कौशल, युवा नगर अध्यक्ष विशाल गुप्ता, विधानसभा महामंत्री संगम शाक्य , कन्हैयालाल डॉ विकास श्रीवास्तव, अभिषेक गुप्ता, अनुराग राठौर, संजीव गुप्ता, महिला नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मी राजपूत, महिला नगर उपाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर सहित भारी संख्या में व्यापारियों ने नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


