विश्व कौशल दिवस पर ए. आई. कोर्स एवं छात्रवृत्ति का शुभारम्भ , विभिन्न प्रतिभायें सम्मानित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद (ब्यूरो) :- विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर एशियन कंप्यूटर इंस्टीट्यूट के हाल में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक नवीन मिश्रा एवं राजेन्द्र दीक्षित ने कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पार्चन कर किया गया। इसके पश्चात संस्थान परिवार की ओर से सभी का स्वागत किया गया।
समारोह का शुभारंभ छात्रा अनुष्का कुशवाहा के स्वागत गीत से हुआ। अनन्य कपूर एवं शिखा कुशवाहा ने विश्व युवा कौशल दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। प्रिंस बाजपेई ने अपनी प्रेरणादायी कविता से उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया, जबकि स्वाति तिवारी ने गीत एवं प्रेरक उद्बोधन प्रस्तुत कर युवाओं को कौशल विकास के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर संस्थान द्वारा एशियन स्किल अकादमी का शुभारंभ किया गया। साथ ही विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए एशियन स्कॉलरशिप परीक्षा 2026 तथा आधुनिक तकनीक पर आधारित आर्टिफिशल इंटेलिजेंस कोर्स का भी विधिवत शुभारंभ किया गया।
संस्थान के निदेशक सुरेन्द्र पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि आज के प्रतिस्पर्धी दौर में कौशल आधारित शिक्षा समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा संस्थान युवाओं को रोजगारपरक एवं तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को अचीवमेंट सम्मान प्रदान किया गया। वहीं समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सिंघिका वर्मा, अभिनव दीक्षित, अंकुश कश्यप एवं भावना गुप्ता को कौशल सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त चार्ट प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया तथा ए.डी. सी.ए, ‘ओ’ लेवल एवं अकाउंटिंग पाठ्यक्रम सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
प्रबन्ध निदेशक आकांक्षा सक्सेना ने कहा कि आज आवश्यकता है युवा स्वरोजगार से जुड़े। स्वरोजगार कि दिशा में बढ़ाया गया एक कदम आप को एक सफल उद्यमी एवं अच्छा नागरिक बना सकता है।
कार्यक्रम का सफल संचालन फाल्गुनी भैरवानी ने प्रभावशाली एवं आकर्षक शैली में किया, जबकि कार्यक्रम की संपूर्ण व्यवस्थाओं का दायित्व राधिका एवं सुपर्णा मिश्रा ने कुशलतापूर्वक निभाया।
इस अवसर पर आकांक्षा सक्सेना, शैलेंद्र मिश्रा, रक्षपाल सहित शिक्षकगण, विद्यार्थी उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


