नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खेत के रास्ते के विवाद के बीच किसान की संदिग्ध मौत, पत्नी ने लेखपाल पर लगाए गंभीर आरोप – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

खेत के रास्ते के विवाद के बीच किसान की संदिग्ध मौत, पत्नी ने लेखपाल पर लगाए गंभीर आरोप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– खेत के रास्ते के विवाद के बीच किसान की संदिग्ध मौत।
– पत्नी ने लेखपाल पर 70 हजार रुपये मांगने और जातिसूचक – – – – शब्दों से अपमानित करने का आरोप लगाया।
– पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई।
– एसडीएम बोले— आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई।
कायमगंज / फर्रुखाबाद :-  क्षेत्र के बराबिकू गांव में खेत के रास्ते के विवाद के बीच एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने क्षेत्रीय लेखपाल और उसके सहयोगी पर 70 हजार रुपये की मांग करने, धमकाने तथा जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक की पत्नी गीता देवी के अनुसार, उनके पति वृजनंदन लाल (50) के खेत से रास्ता निकालने को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। आरोप है कि रविवार सुबह क्षेत्रीय लेखपाल अपने एक सहयोगी के साथ गांव पहुंची और खेत से रास्ता निकालने के एवज में 70 हजार रुपये की मांग की। रुपये न देने पर जबरन रास्ता निकालने की धमकी दी गई। विरोध करने पर वृजनंदन लाल के साथ अभद्रता की गई और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर उन्हें अपमानित किया गया।
गीता देवी का कहना है कि घटना से उनके पति गहरे सदमे में आ गए, उनकी तबीयत बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मृतक के भतीजे आदित्य प्रताप ने डायल 112 पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा दो पुत्र आर्यन और युग तथा दो पुत्रियां कशिश और प्रतीक्षा को छोड़ गए हैं।
उधर, उपजिलाधिकारी अभिषेक वर्मा ने बताया कि संबंधित लेखपाल गांव में एक अन्य मामले की जांच के लिए गई थीं। जांच के दौरान वहां चकरोड की भूमि पर अवैध निर्माण कराए जाने की जानकारी मिली थी, जिसे रोकने के लिए कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि लेखपाल पर लगाए गए सभी आरोपों की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जा रही है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला ने बताया कि किसान की मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]