नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छह महीने से पानी को तरस रहे शमशाबाद सीएचसी के शौचालय, मरीजों और तीमारदारों की बढ़ी मुसीबत – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

छह महीने से पानी को तरस रहे शमशाबाद सीएचसी के शौचालय, मरीजों और तीमारदारों की बढ़ी मुसीबत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– स्वास्थ्य विभाग के दावों की खुली पोल, सीएमओ से लेकर स्थानीय स्वास्थ्य प्रशासन तक नहीं दे रहा ध्यान

शमसाबाद / फर्रुखाबाद :- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं की बदहाल तस्वीर सामने आई है। यहां पिछले करीब छह महीने से शौचालयों में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। पानी न आने के चलते अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हैरानी की बात यह है कि अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं, लेकिन शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा के लिए भी उन्हें जूझना पड़ रहा है। छह महीने से चली आ रही इस समस्या का समाधान कराने की ओर अब तक जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान नहीं गया।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नितिन राज उत्तम ने भी शौचालयों में पानी न आने के कारण परेशानी होने की बात बताई है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब समस्या अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारियों के संज्ञान में है तो अब तक पानी की आपूर्ति बहाल क्यों नहीं कराई गई?

स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) आखिर अस्पताल की मूलभूत सुविधाओं की निगरानी किस तरह कर रहे हैं? क्या मरीजों को स्वच्छ और सुविधाजनक शौचालय उपलब्ध कराना विभाग की जिम्मेदारी नहीं है?

छह महीने से बनी इस समस्या ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिया है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी कब तक इस समस्या का संज्ञान लेकर शौचालयों में पानी की आपूर्ति शुरू कराते हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]