नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अवैध मदिरा के विरुद्ध जारी रहेगा अभियान – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

अवैध मदिरा के विरुद्ध जारी रहेगा अभियान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :-  आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के आदेश एवं जिलाधिकारी, फर्रुखाबाद डॉo अंकुर लाठर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी, फर्रुखाबाद जी०पी० गुप्ता के पर्यवेक्षण में जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की रोकथाम हेतु प्रवर्तन अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है।
इसी क्रम में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2 सुधांशु चौधरी द्वारा मय स्टाफ विभिन्न आबकारी अनुज्ञापन स्थलों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान देशी शराब दुकान खुम्मरपुर, बघौना , नवाबगंज, महमदपुर धनी, मई रशीदपुर, अचरा, उम्मरपुर, ज्योना, नौगाँव, चन्दनी, उखरा, राजारामपुर मई कम्पोजिट दुकान बघौना , नवाबगंज, महमदपुर धनी, अचरा, उम्मरपुर, करनपुर मजरा बांसमई की जांच की गई।
निरीक्षण के दौरान दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, ऑनलाइन भुगतान व्यवस्था, pos मशीन से बिक्री एवं सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता का परीक्षण किया गया तथा देशी दुकानों की कैंटीन की भी सघन जांच की गई।संबंधित अनुज्ञापियों को निर्देशित किया गया कि सभी अभिलेख अद्यतन रखें तथा शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं मानकों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित करें।
अभियान के दौरान दुकानों पर उपलब्ध मदिरा का मिलान अभिलेखों से किया गया तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई। इसके अतिरिक्त क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क निगरानी बनाए रखने एवं अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए गए।
जनपद में अवैध मदिरा के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध प्रवर्तन कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]