नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पूर्व विधायक व पुत्र पर फायरिंग के मामले में भाजपा नेता के पुत्र पर एफआईआर – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

पूर्व विधायक व पुत्र पर फायरिंग के मामले में भाजपा नेता के पुत्र पर एफआईआर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद (ब्यूरो) :-  भाजपा के पूर्व विधायक एवं जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप गंगवार और उनके पुत्र अभय गंगवार पर फायरिंग किए जाने के मामले में भाजपा नेता शरद श्रीवास्तव के पुत्र बादल श्रीवास्तव के खिलाफ कादरी गेट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, मामले में अभय गंगवार की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। कादरी गेट थानाध्यक्ष कपिल चौधरी ने मुकदमा दर्ज होने की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों, परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है।

पूर्व में भी फायरिंग का लगा था आरोप

बताया गया है कि बादल श्रीवास्तव पर पूर्व में भी फायरिंग का आरोप लग चुका है। 6 नवंबर 2025 को आवास विकास निवासी संजय सिंह और उनकी पत्नी अर्चना पर लकूला रोड स्थित ज्ञान फोर्ड स्कूल के निकट राइफल से फायरिंग करने का आरोप लगाया गया था। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था।

उस समय पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी नहीं किए जाने की बात सामने आई थी। हालांकि, कादरी गेट थानाध्यक्ष कपिल चौधरी के अनुसार, उस मामले में आरोपी के खिलाफ आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया गया था। साथ ही लाइसेंसी राइफल के निरस्तीकरण की कार्रवाई भी की गई थी।

वर्तमान मामले में पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]