नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्या मंदिर महाविद्यालय में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्या मंदिर महाविद्यालय में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :-  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्या मंदिर महाविद्यालय, कायमगंज के परिसर में सोमवार को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया।
इस अवसर पर विज्ञान संकाय के आशीष गंगवार ने विद्यार्थियों को पर्यावरणीय परिस्थितिकी एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व से परिचित कराया। उन्होंने कहा कि वृक्ष पृथ्वी के प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण करने का आह्वान किया।
महाविद्यालय के सेवा संकल्प अभियान के संयोजक डॉ. कुलदीप आर्य ने कहा कि वृक्षारोपण प्रकृति के संरक्षण के साथ-साथ भावी पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल एवं संरक्षण सुनिश्चित करना भी हमारी जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि विद्यार्थी स्वयं अपने-अपने पौधे लेकर आए और उन्हें महाविद्यालय परिसर में रोपित किया। इस पहल से विद्यार्थियों में पौधों के प्रति अपनत्व तथा उनके संरक्षण की भावना विकसित हुई।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के प्रभारी डॉ. विनोद यादव ने अतिथियों, शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के नितेश भारद्वाज, ऐश्वर्य गंगवार, शिव ओम वर्मा, मुकेश मोहन भारद्वाज, देवेंद्र सिंह सहित शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की। सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं महाविद्यालय परिसर को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षों के महत्व तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]