न्यायालय के आदेश पर किराए की दुकान खाली कराई, कब्जा स्वामी को सौंपा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- नगर के मोहल्ला गंगा दरवाजा निवासी प्रदीप कौशल की दुकान शिवाला होली चबूतरा के पास स्थित है। बताया गया कि प्रदीप कौशल ने उक्त दुकान गंगा दरवाजा लोकमन निवासी बृजेन्द्र गुप्ता उर्फ पप्पू को किराए पर दी थी।
दुकान खाली करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था और मामला न्यायालय में विचाराधीन था। बृजेन्द्र गुप्ता दुकान खाली न करने को लेकर न्यायालय में मुकदमा लड़ रहे थे।
मंगलवार को न्यायालय के आदेश के अनुपालन में न्यायालयकर्मी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। न्यायालय के आदेश के तहत पुलिस की मौजूदगी में दुकान को तत्काल प्रभाव से खाली करा दिया गया।
दुकान खाली होने के बाद प्रदीप कौशल ने कहा कि देर से ही सही, लेकिन उन्हें न्याय मिल गया है। उन्होंने बताया कि अब वह अपनी दुकान पर दोबारा अपना व्यापार कर सकेंगे। घटना के दौरान मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


