नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्रथम पूज्य के जयकारों से गूंजा कस्बा, रामलीला कमेटी ने निकाली भगवान श्री गणेश की भव्य शोभायात्रा – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

प्रथम पूज्य के जयकारों से गूंजा कस्बा, रामलीला कमेटी ने निकाली भगवान श्री गणेश की भव्य शोभायात्रा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

शमसाबाद / फर्रूखाबाद :-  विघ्नहर्ता एवं प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश के जयकारों से मंगलवार को शमसाबाद कस्बा भक्तिमय हो उठा। रामलीला कमेटी के तत्वावधान में भगवान श्री गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकली शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई लंका मैदान स्थित रामलीला स्थल पहुंची। थाना चौराहे पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा नेता विजय गुप्ता ने शोभायात्रा का स्वागत कर भगवान गणेश की आरती उतारी।

रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्याम मिश्रा, महामंत्री नवनीत रस्तोगी और कोषाध्यक्ष आलोक भारद्वाज के संयुक्त नेतृत्व में शोभायात्रा का शुभारंभ सिद्धपीठ गुमटी महादेव मंदिर से हुआ। यहां विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री गणेश का पूजन, अभिषेक और आरती कर शोभायात्रा का शुभारंभ कराया।

इस दौरान पूरा नगर “गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया” के जयकारों से गूंजता रहा। भगवान श्री गणेश की दो आकर्षक झांकियां शोभायात्रा में विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। डीजे और ढोल-ताशों की मंगल ध्वनि के बीच श्रद्धालु भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे।

कमेटी अध्यक्ष श्याम मिश्रा ने बताया कि सनातन परंपरा में किसी भी शुभ कार्य से पहले प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश का आवाहन किया जाता है। इसी परंपरा के तहत रामलीला महोत्सव का शुभारंभ गणेश शोभायात्रा से किया गया, ताकि रामलीला का आयोजन निर्विघ्न रूप से संपन्न हो।

शोभायात्रा गुमटी महादेव मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों, बाजार और थाना चौराहा होते हुए लंका मैदान पहुंची। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं और व्यापारियों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। महिलाओं ने घरों के बाहर रंगोली सजाकर और दीप जलाकर भगवान गणेश का स्वागत किया, जबकि श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर आरती एवं पूजा-अर्चना की।

शोभायात्रा को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। घरों और दुकानों की छतों पर भी महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भगवान गणेश की झांकी के दर्शन के लिए खड़े रहे। शोभायात्रा के पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर भगवान गणेश का स्वागत किया। कई बच्चे गणेश जी की वेशभूषा में नजर आए।

थाना चौराहे पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष एवं भाजपा नेता विजय गुप्ता ने समर्थकों के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। उन्होंने भगवान श्री गणेश की आरती उतारी और पुष्प अर्पित कर नगर की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।

इसके बाद शोभायात्रा लंका मैदान स्थित रामलीला स्थल पहुंची। यहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्री गणेश की प्रतिमा की स्थापना कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। गणेश प्रतिमा की स्थापना के साथ ही रामलीला महोत्सव का विधिवत शुभारंभ हो गया।

इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्याम मिश्रा, महामंत्री नवनीत रस्तोगी, कोषाध्यक्ष आलोक भारद्वाज सहित कमेटी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]