नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार ग्रहण समारोह में कांग्रेसजनों से पहुंचने की अपील – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

अराधना मिश्रा ‘मोना’ के पदभार ग्रहण समारोह में कांग्रेसजनों से पहुंचने की अपील

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

–  राजबहादुर ने प्रदेशभर के कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का किया आह्वान

लखनऊ :- उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष एवं विधायक श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ आगामी 12 अक्टूबर 2026 को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, लखनऊ में अपना पदभार ग्रहण करेंगी। पदभार ग्रहण समारोह को लेकर कांग्रेस संगठन ने प्रदेशभर के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी पत्र में समस्त जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों, पदाधिकारियों, निवर्तमान एवं पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों, सांसदों-विधायकों, संगठन सृजन अभियान से जुड़े जोनल एवं जिला-शहर कोऑर्डिनेटरों, SIR से संबंधित निगरानी एवं समन्वय समितियों के सदस्यों सहित फ्रंटल संगठनों, विभागों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है।

पत्र में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं उत्तर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष राजबहादुर ने कांग्रेसजनों से अपील की है कि वे 12 अक्टूबर को पूर्वाह्न 11 बजे आयोजित पदभार ग्रहण समारोह में अपने अधिक से अधिक साथियों के साथ पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दें।

कांग्रेस संगठन ने जारी किया कार्यक्रम का आह्वान

पत्र में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों, पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों, लोकसभा-विधानसभा एवं स्थानीय निकाय के प्रत्याशियों तथा सभी कांग्रेसजनों से समारोह में सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही फ्रंटल संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्षों और मुख्य संगठकों को भी अपने-अपने स्तर से कार्यक्रम की सूचना संबंधित जिला एवं शहर पदाधिकारियों तक पहुंचाने का निर्देश दिया गया है।

12 अक्टूबर को लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में होने वाले इस पदभार ग्रहण समारोह को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। पार्टी संगठन की ओर से प्रदेशभर के कांग्रेसजनों की सहभागिता सुनिश्चित करने की तैयारी की जा रही है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]