दीपावली पर शालीन अग्रवाल ने दी क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- प्रकाश और खुशियों के महापर्व दीपावली के पावन अवसर पर माया ज्वैल्स एंड जेम्स के प्रोपराइटर शालीन अग्रवाल ने समस्त क्षेत्रवासियों, ग्राहकों एवं शुभचिंतकों को दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का पर्व नहीं, बल्कि जीवन में नई उमंग, उत्साह, प्रेम और सकारात्मकता का संचार करने का त्योहार है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर तथा निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।
शालीन अग्रवाल ने कामना की कि मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य बना रहे। हर घर खुशियों के दीपों से रोशन हो और सभी के जीवन में उन्नति एवं खुशहाली आए।
उन्होंने कहा कि ग्राहकों और क्षेत्रवासियों का स्नेह एवं विश्वास ही प्रतिष्ठान की सबसे बड़ी पूंजी है। माया ज्वैल्स एंड जेम्स परिवार सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए दीपावली की मंगलकामनाएं प्रेषित करता है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space




