नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बिजली संकट गहराया, मिल रही 2-3 घंटे सप्लाई,18 घंटे के दावे के विपरीत अघोषित कटौती और लो-वोल्टेज से लोग परेशान – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

बिजली संकट गहराया, मिल रही 2-3 घंटे सप्लाई,18 घंटे के दावे के विपरीत अघोषित कटौती और लो-वोल्टेज से लोग परेशान

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- नवाबगंज और आसपास के क्षेत्रों में भीषण गर्मी के बीच बिजली का गंभीर संकट गहरा गया है। ग्रामीण और कस्बाई इलाकों में 18 से 22 घंटे बिजली आपूर्ति के सरकारी दावों के विपरीत, उपभोक्ताओं को मुश्किल से 2 से 3 घंटे ही बिजली मिल पा रही है।
अघोषित कटौती और लगातार लो-वोल्टेज की समस्या ने लोगों का जीवन प्रभावित किया है। अप्रैल माह में ही जून जैसी गर्मी और लू के कारण लोग घरों में रहने को मजबूर हैं, लेकिन बिजली न होने से उन्हें राहत नहीं मिल पा रही है। लो-वोल्टेज के कारण पंखे और कूलर भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं।
किसानों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नलकूप न चल पाने के कारण खेतों में खड़ी मक्का की फसल सूखने की कगार पर है। पीने के पानी के लिए भी लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, 132 केवीए नीम करौरी उपकेंद्र से नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र को दी जाने वाली आपूर्ति में लगातार कटौती की जा रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि यहाँ तैनात एसडीओ और जेई ट्रांसमिशन अपनी मनमर्जी चला रहे हैं और जनप्रतिनिधियों के फोन भी नहीं उठाते। नवाबगंज एसडीओ के अक्सर कार्यालय से अनुपस्थित रहने के कारण व्यवस्था में सुधार की उम्मीद कम है।
नवाबगंज बिजली घर के आंकड़ों के मुताबिक, शुक्रवार शाम से शनिवार सुबह तक 6 घंटे से अधिक की अघोषित कटौती की गई। इसके बाद लोकल फॉल्ट के कारण शनिवार दोपहर 2:30 बजे तक आपूर्ति ठप रही। इस तरह, लगभग 12 घंटों के अंतराल में उपभोक्ताओं को केवल 2 से 3 घंटे ही बिजली मिल पाई।
इस संबंध में, हरिवंश कुंतल, एसडीओ ट्रांसमिशन नीम करौरी ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर लगभग 6 घंटे की कटौती की गई है। उन्होंने यह भी बताया कि अत्यधिक लोड के कारण लो-वोल्टेज की समस्या आ रही है, जिसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]