खाटू श्याम महाराज के तृतीय विशाल भंडारे का भव्य आयोजन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- नगर के मोहल्ला पृथ्वी दरवाजा स्थित श्री बांके बिहारी मंदिर में श्री खाटू श्याम महाराज के सम्मान में तृतीय विशाल भंडारे का आयोजन बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
भंडारे से पूर्व मंदिर परिसर में
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंशाराम, उनके बड़े भाई सत्यप्रकाश गुप्ता उर्फ सुल्ताना, विशाल गुप्ता नगर उपाध्यक्ष, श्याम गुप्ता, पिंटू यादव,पारस, सागर, प्रांशु कौशल, नन्हे शाक्य, अमन गुप्ता, अवनीश पाल पीयूष, आयुष गुप्ता, नितिन गुप्ता, अमर गुप्ता, अन्नू गुप्ता, वासू आदि भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने खाटू श्याम महाराज के जयकारों के साथ माहौल को भक्तिमय बना दिया। पूरे मंदिर परिसर को फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से आकर्षक रूप से सजाया गया था, जो कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा रहा था।
आयोजकों ने बताया कि इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और सद्भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों की टीम लगातार सक्रिय रही। तेज गर्मी से राहत के लिए दोपहर को भक्तों ने लस्सी वितरण किया, उसके साथ ही विशाल भंडारा का शुभारंभ हुआ। जो देर शाम तक चलता रहा
भंडारे में प्रसाद के रूप में विभिन्न व्यंजन वितरित किए गए, जिसे श्रद्धालुओं ने श्रद्धापूर्वक ग्रहण किया। कार्यक्रम का समापन आरती के साथ हुआ, जिसमें सभी ने मिलकर सुख-समृद्धि की कामना की।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

