श्री हंस गिरि बाबा सांझी कमेटी का हुआ गठन, युवाओं को सौंपी गई आयोजन की कमान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
– तीन सौ साल पुरानी सांझी महोत्सव की परंपरा को युवाओं ने संभाला
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- नगर में पितृ पक्ष में करीब तीन सौ वर्ष पुरानी सांझी महोत्सव की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए श्री हंस गिरि बाबा सांझी कमेटी का गठन किया गया है। खास बात यह रही कि इस बार आयोजन की कमान युवाओं को सौंपी गई है, ताकि पुरानी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा को नई पीढ़ी के उत्साह और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाया जा सके।
कमेटी के गठन के साथ ही श्री श्री 1008 श्री हंस गिरि बाबा जी को कमेटी का संरक्षक बनाया गया है, वहीं कामकान्त कौशल को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा उपाध्यक्ष, हस्सू, शिवराम कौशल, प्रतीक, राजमंगल, कोषाध्यक्ष सौरभ बाबू व गोविन्द रावत, महामंत्रीरवि कौशल, गौरव कौशल, चंचल कौशल, मंत्री शंकर, ऋषभ, संजय गुप्ता, शिवा कौशल, कृष कौशल, रामजी, यश कौशल व्यवस्था प्रमुख कृष्णा कौशल, धामू द्विवेदी, धर्म, तेजस, पन्नू, प्रशांत, लालू, अभय, अक्षय प्रचार मंत्री किसन एनाउंसर, मीडिया प्रभारी विनय एवं सदस्य बलराम कौशल विक्की गुप्ता, मंजीत, अमित, रोहित, हनी विभिन्न पदों पर लोगों को शामिल किया गया है।
विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। युवाओं ने सांझी महोत्सव को भव्य एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने का संकल्प लिया है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सांझी महोत्सव की यह परंपरा लगभग 300 वर्षों से चली आ रही है। पीढ़ी-दर-पीढ़ी चली आ रही इस परंपरा में धार्मिक आस्था के साथ लोक संस्कृति और सामाजिक एकता की भी झलक देखने को मिलती है।
इस बार युवाओं को आयोजन की जिम्मेदारी मिलने से लोगों में विशेष उत्साह है। कमेटी के पदाधिकारियों का कहना है कि पुरानी परंपरा और संस्कृति को सुरक्षित रखते हुए महोत्सव को नई पीढ़ी तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


