नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मौसम बदलते ही सीएचसी कायमगंज में बढ़ी मरीजों की संख्या, अल्ट्रासाउंड सुविधा ठप – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

मौसम बदलते ही सीएचसी कायमगंज में बढ़ी मरीजों की संख्या, अल्ट्रासाउंड सुविधा ठप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद  :-  मौसम का मिजाज बदलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कायमगंज में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है। अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचने वाले मरीजों को जहां लंबी कतारों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं पर्चा बनवाने के लिए एक ही काउंटर पर एक कर्मचारी होने के कारण मरीजों और तीमारदारों को काफी समय तक इंतजार करना पड़ता है।
सीएचसी में मरीजों की बढ़ती संख्या के बावजूद पर्चा काउंटर पर पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से सुबह के समय लंबी कतारें लग जाती हैं। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

🔴 पर्चा काउंटर पर लंबी कतार

वहीं, अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध होने के बावजूद मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। बताया जा रहा है कि अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट देने के लिए आवश्यक प्रिंटर की व्यवस्था न होने के कारण मशीन का उपयोग प्रभावी रूप से नहीं हो पा रहा है। इसके चलते मरीजों को मजबूरन बाहर निजी केंद्रों पर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है।
स्थानीय स्तर पर बताया गया कि अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध हुए छह माह से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन रिपोर्ट प्रिंट करने की व्यवस्था नहीं होने के कारण मरीजों को सरकारी स्वास्थ्य सुविधा का अपेक्षित लाभ नहीं मिल पा रहा है। इससे मरीजों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है।
मरीजों और तीमारदारों ने संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों से मांग की है कि सीएचसी में पर्चा काउंटर पर कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए तथा अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट के लिए आवश्यक प्रिंटर की व्यवस्था जल्द कराई जाए, ताकि अस्पताल आने वाले मरीजों को समय पर जांच और उपचार की सुविधा मिल सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]