नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अभिनेता मनोज बाजपेयी बने महात्मा गांधी, कानपुर में फिल्माया गया दंगे का दृश्य – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

अभिनेता मनोज बाजपेयी बने महात्मा गांधी, कानपुर में फिल्माया गया दंगे का दृश्य

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– आनंद बाग चौराहे पर ‘गांधी माय मदर’ की शूटिंग, विंटेज कारों और धुएं के बीच पुराने दौर का माहौल किया गया तैयार

कानपुर :-  शहर के आनंद बाग चौराहे पर बुधवार को अचानक फिल्मी माहौल नजर आया। सड़क पर लाइट, कैमरा और एक्शन की आवाजें गूंजती रहीं। कहीं कपड़ों में आग सुलगती दिखाई दी तो कहीं मशीनों से धुआं छोड़ा गया। विंटेज कारों और जीपों की आवाजाही के बीच पूरा चौराहा पुराने दौर की तस्वीर पेश करता नजर आया। मौका था महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित फिल्म ‘गांधी माय मदर’ की शूटिंग का। फिल्म में अभिनेता मनोज बाजपेयी महात्मा गांधी की भूमिका निभा रहे हैं।

बताया गया कि आनंद बाग चौराहे पर फिल्म की शूटिंग तीन दिनों तक चलेगी और बुधवार को शूटिंग का पहला दिन था। मनोज बाजपेयी के शूटिंग के लिए पहुंचने की जानकारी मिलते ही उनके प्रशंसक भी आनंद बाग पहुंचने लगे। अपने पसंदीदा अभिनेता की एक झलक पाने के लिए लोग काफी उत्साहित दिखाई दिए। हालांकि शूटिंग स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और लोगों को दूरी से ही शूटिंग देखने की अनुमति थी।

दंगे का सीन फिल्माने के लिए बनाया गया विशेष सेट

फिल्म के एक दृश्य के लिए आनंद बाग चौराहे पर दंगे जैसा माहौल तैयार किया गया। सड़क के किनारे अलग-अलग स्थानों पर कपड़ों में आग लगाई गई और मशीनों के जरिए धुआं छोड़ा गया। कलाकारों की गतिविधियों और धुएं के बीच दृश्य को इस तरह फिल्माया गया कि पर्दे पर पुराने दौर के तनावपूर्ण माहौल को जीवंत किया जा सके।

एक दृश्य को बेहतर बनाने के लिए निर्देशक की ओर से कई बार ‘कट’ किया गया। हर टेक के बाद कलाकारों और तकनीकी टीम ने सेट को दोबारा तैयार किया और फिर कैमरा रोल किया। शूटिंग देखने के लिए आसपास के लोग भी काफी देर तक मौजूद रहे।

विंटेज कारों और पुराने मकानों ने बढ़ाई दृश्य की विश्वसनीयता

फिल्म की शूटिंग के लिए पुराने दौर में इस्तेमाल होने वाली विंटेज कार और जीप को भी सेट का हिस्सा बनाया गया। इन वाहनों की मौजूदगी से आनंद बाग चौराहे का पूरा लुक बदल गया और यह किसी पुराने समय की फिल्म का सेट नजर आने लगा।

बताया गया कि चौराहे पर आमने-सामने स्थित दो पुराने मकान भी शूटिंग के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहे हैं। इनकी पुरानी बनावट फिल्म में दिखाए जाने वाले दौर के दृश्यों को वास्तविक रूप देने में मदद कर रही है।

फिल्म का निर्देशन सुधीर मिश्रा कर रहे हैं। शूटिंग के दौरान आनंद बाग चौराहे पर जुटी भीड़ के बीच मनोज बाजपेयी को महात्मा गांधी के किरदार में देखने को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]