नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय का 41वाँ दीक्षांत समारोह माननीय राज्यपाल महोदया की अध्यक्षता में संपन्न – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय का 41वाँ दीक्षांत समारोह माननीय राज्यपाल महोदया की अध्यक्षता में संपन्न

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– राज्यपाल ने कानपुर देहात के जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Kanpur:-  छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर का 41वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय परिसर कानपुर में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश की राज्यपाल कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने की। कार्यक्रम में अनेक गणमान्य अतिथि, शिक्षाविद्, विश्वविद्यालय के अधिकारी, प्राध्यापक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
दीक्षांत समारोह के दौरान माननीय कुलाधिपति ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें शिक्षा, नैतिक मूल्यों, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा केवल रोजगार प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का भी आधार है। उन्होंने युवाओं से ज्ञान, नवाचार एवं सेवा की भावना के साथ देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।
समारोह में समाजहित से जुड़ी विभिन्न जनकल्याणकारी पहलों का भी शुभारंभ किया गया। राज्यपाल द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के हित में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई। इसके साथ ही महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य संरक्षण के उद्देश्य से एच.पी.वी. (HPV) टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं पंजीकरण को प्रोत्साहित करने हेतु जागरूकता सामग्री का वितरण भी किया गया। इस पहल का उद्देश्य सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के प्रति व्यापक जनजागरूकता स्थापित करना है।
कार्यक्रम के दौरान जनपद कानपुर देहात के जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल को उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विकास कार्यों में उल्लेखनीय योगदान के लिए राज्यपाल कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान जनपद कानपुर देहात के लिए गौरव का विषय है तथा जिले में सुशासन, विकास एवं जनसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की राज्य स्तर पर सराहना का प्रतीक है।
समारोह का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार, विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में आमंत्रित अतिथि उपस्थित रहे। समारोह का आयोजन अत्यंत गरिमापूर्ण एवं सफल रहा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]