नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रुबीना बनी प्रीति: आठ साल छोटे आशिक से की शादी – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

रुबीना बनी प्रीति: आठ साल छोटे आशिक से की शादी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

रुबीना ने बताया कि वह तीन तलाक पीड़िता है। पति ने उसे तीन तलाक दे दिया था। इसके वह अपने मायके में रह रही थी। उसके दो बच्चे भी हैं। रुबीना ने बताया कि वह मिस्ड कॉल के जरिए प्रमोद के संपर्क में आई।

मथुरा :-  वृंदावन की रुबीना ने मोहब्बत की खातिर अपना धर्म बदल लिया। उसने बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम में अपने प्रेमी प्रमोद कश्यप के साथ शादी कर ली। धर्म परिवर्तन के बाद रुबीना ने अपना नाम प्रीती रख लिया है। उसका प्रेमी प्रमोद बदायूं जनपद का रहने वाला है। वह उससे आठ साल छोटा है।

रुबीना ने बताया कि वह तीन तलाक पीड़िता है। पति ने उसे तीन तलाक दे दिया था। इसके वह अपने मायके में रह रही थी। उसके दो बच्चे भी हैं। रुबीना ने बताया कि वह मिस्ड कॉल के जरिए प्रमोद के संपर्क में आई। जिस नंबर से मिस्ड कॉल आई, वह प्रमोद का था। बाद में दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हो गया।
प्यार में बदली दोस्ती
पहले इंस्टाग्राम पर चैटिंग, फिर वीडियो कॉल पर भी बातचीत शुरू हो गई। रूबीना ने बताया कि प्रमोद के बालों का स्टाइल भा गया। दोनों की दोस्ती प्रेम में बदली गई। रुबीना ने प्रमोद को आपबीती बताई और उससे शादी करने की इच्छा जाहिर की। प्रमोद भी शादी के लिए तैयार हो गया।
इसके बाद रुबीना दो बच्चों को छो़ड़कर प्रेमी के पास चली गई। बुधवार को दोनों बरेली के अगस्त्य मुनि आश्रम पहुंचे। यहां पंडित केके शंखधार से मिले और विवाह कराने का आग्रह किया। रुबीना ने हिंदू धर्म में आस्था जताई। विवाह से पहले केके शंखधार ने रुबीना का धर्म परिवर्तन कराया।

हिंदू धर्म में है विश्वास
वृंदावन के काशीराम कॉलोनी की रहने वाली रुबीना ने बताया कि उनके पूर्वज मुगल आक्रांताओं के खौफ के कारण इस्लाम के अनुयाई बन गए थे, लेकिन मेरा विश्वास हिंदू धर्म में है। मैं पूजा अर्चना करती हूं। उसने कहा कि मैंने स्वेच्छा से सनातन धर्म स्वीकार किया है। इसमें किसी की जोर जबरदस्ती नहीं है। वह प्रमोद के साथ शादी करके खुश हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]