नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शिव गर्जना घोष के साथ निकली विराट हिन्दू यात्रा, केसरिया धर्म ध्वजा लहराईं – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

शिव गर्जना घोष के साथ निकली विराट हिन्दू यात्रा, केसरिया धर्म ध्वजा लहराईं

A huge Hindu procession started with the slogan of Shiv Garjana, saffron religious flag was hoisted
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :-  आज से ही नवरात्रि का प्रारंभ हुआ है ।इसी के साथ ही कायमगंज नगर में विराट हिंदू यात्रा भी निकाली गई ।आपको बता दें कि प्रतिवर्ष हिंदू विराट यात्रा का आयोजन होता है । इसी क्रम में नगर के शिवाला धाम से यह यात्रा गंगा दरवाजा मैन चौराहा श्यामा गेट बजरिया तहसील से होती हुई पटवन गली, रेलवे रोड, जटवारा रोड आदि से गुजरी ।Vnewslive24
यात्रा में श्री राम दरबार,भारत माता, महाराजा विक्रमादित्य की झांकी मंत्रमुग्ध कर रही थी । इसी के साथ ही रथ पर श्री ईश्वर दास जी महाराज महंत दुर्वासा ऋषि आश्रम व अन्य झांकियां भी विराट हिंदू यात्रा में शामिल रही । जय भवानी – जय शिवाजी व जय श्री राम के नारों से पूरा नगर गुंजायमान हो रहा था ।विराट हिंदू यात्रा में शिव गर्जना की धुन भी लोगों को आकर्षित कर रही थी ।

हिंदू युवा अखाड़ा में तलवार बाजी, लट्ठबाजी की विभिन्न कलाओं का प्रदर्शन कर रहे थे। यात्रा में आगे बाइक से, नारी शक्ति, अखाड़ा, शिवगर्जना में सैकड़ों लोग साथ चल रहे थे ।

सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से प्रभारी निरीक्षक अनुराग मिश्रा, कस्बा चौकी प्रभारी नागेंद्र सिंह, मंडी चौकी प्रभारी अवधेश कुमार एलआईयू राघवेंद्र सिंह, अरवेश कुमार व भारी पुलिस बल भी विराट हिंदू यात्रा के साथ चल रहा था । इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे,पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक, पूर्व चेयर पर्सन डॉ मिथलेश अग्रवाल, डॉ शरद गंगवार, पूर्व चेयरमैन सुनील चक,वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण दुबे, ओमकालेश्वर पाठक, Vnewslive24 अमरदीप दीक्षित, सुनीता सचान,अरुण सक्सेना, आशीष गुप्ता, अमर गुप्ता,देवेंद्र दुबे, मुकेश दुबे, हिमांशू शर्मा, अजय गुप्ता, अजय गुप्ता,नरेश शर्मा, प्रिंस भारद्वाज, शिवांग, रिंकू कौशल, शिवमंगल कौशल, मयंक गुप्ता, नितिन गौड़ रामकिशोर यादव, खजांची यादव,सहित सैकड़ों की संख्या में नारीशक्ति व युवा शामिल रहे ।Vnewslive24

नन्हे – मुन्ने बच्चों ने दिखाए प्रतिभा के करतब

Vnewslive24

शोभायात्रा में भगवा ध्वज, तलवार बाजी, लट्ठबाजी व शिव गर्जना की कमान संभाले छोटी – छोटी बेटियां व नन्हे – मुन्ने बच्चों के करतब देखते बन रहे थे। उनकी कुशलता व प्रशिक्षण को देख नगरवासी उनका हौसला बढ़ाते नज़र आए।

शोभायात्रा से पूर्व हुई पूजा अर्चना

Vnewslive24

शोभायात्रा निकलने से पूर्व ब्लॉक प्रमुख अनुराधा दुबे,डॉ मिथलेश अग्रवाल, पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक आदि संभ्रांत लोगों ने श्री राम दरबार, भारत माता, महाराजा विक्रमादित्य की आरती उतार कर पूजा अर्चना की।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]