दोस्तों के साथ गंगा नहाने गए किशोर की गंगा में डूबने से मौत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- दोस्तों के साथ गंगा नहाने गए किशोर की गंगा में डूबने से मौत, शाम को दोस्तों ने परिजनों को दी जानकारी, 112 पुलिस और गोताखोरों की मदद से मिला शव
कायमगंज नगर के मोहल्ला कूचा निवासी हाई स्कूल का छात्र अपने दोस्तों के साथ गंगा नहाने गंडुआ गांव के घाट गया था। वहां डूबने से उसकी मौत हो गई। परिजन उसे सीएचसी ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
नगर के मोहल्ला कूचा निवासी दूध विक्रेता राम रतन चौहान का 16 वर्षीय पुत्र कृष्णा अपने दोस्तों के साथ आज सुबह गंडुआ घाट पर नहाने गया था। जहां वो गहरे पानी में डूब गया उसके दोस्त घबरा कर घर आ गए। उन्होंने किसी को जानकारी नहीं दी। शाम 5.30 बजे जब राम रतन ने जानकारी की तो लड़कों ने बताया कि वह गंगा में डूब गया है। तब घर वाले वहां भागे और 112 को सूचना दी। पुलिस भी वहां पहुंच गई। तलाश करने पर उसका शव एक किनारे मिला। परिजन उसे लेकर सीएचसी आए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके बाद वे उसे एक निजी अस्पताल ले गए जब वहां भी डाक्टर ने जवाब दे दिया तो वे उसे घर ले गए।
मृतक अपने आठ भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था और वह सी पी विद्या निकेतन में हाई स्कूल का छात्र था। राम रतन ने बताया कि वह मोहल्ले के ही माधव और फरमान के साथ गया था।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


