नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चार युवकों ने किया किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

चार युवकों ने किया किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

लखनऊ (VNEWSLIVE24) :-  बंथरा के हरौनी इलाके में शनिवार दोपहर 17 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि चार युवकों ने किशोरी के साथ बाग में मौजूद दोस्त को पीटकर भगा दिया फिर किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता ने चार युवकों के खिलाफ बंथरा थाने में केस दर्ज कराया है।

किशोरी के पिता के मुताबिक उनकी बड़ी बेटी की डिलीवरी हुई है। छोटी बेटी कुछ दिनों से उसके घर रह रही है। शनिवार दोपहर 12 बजे किशोरी हरौनी बाजार गई थी। वहां उसका एक दोस्त मिल गया। बातचीत करते हुए दोनों पास में ही एक बाग में चले गए। आरोप है कि इस बीच चार युवक वहां पहुंचे और किशोरी के दोस्त को पीटकर वहां से भगा दिया। इसके बाद आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी किसी तरह बदहवास हालत में बहन के घर पहुंची और सारी घटना बहन व बहनोई को बताई। वे लोग उसे लेकर हरौनी चौकी पहुंचे। मौके पर पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए।

नाम लेकर एक दूसरे को पुकार रहे थे आरोपी
किशोरी ने पुलिस को बताया कि आरोपी आपस में एक दूसरे का नाम विशाल, छोटू, बाबू और ललित ले रहे थे। किशोरी के पिता उन्हीं नाम के आधार पर तहरीर बंथरा पुलिस को दी है। पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व पॉक्सो की धारा में केस दर्ज किया है। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल ने बताया कि किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। सूत्र बताते हैं कि घटना के वक्त आरोपियों का एक अन्य साथी भी मौजूद था।

गिड़गिड़ाती रही किशोरी हाथ जोड़ा…मिन्नत की, फिर भी नहीं माने 
किशोरी ने परिजनों को बताया कि चारों आरोपियों ने उसको घेर रखा था। उसने आरोपियों के हाथ जोड़े, मिन्नत की पर आरोपियों ने उसकी एक भी नहीं सुनी। हिम्मत जुटाकर उसने विरोध भी किया, पर आरोपियों ने उसे मारापीटा। बाद में पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना के बाद से किशोरी व उसके परिजन सहमे हुए हैं। उन लोगों ने किसी से बात करने से मना कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि पीड़ित किशोरी 11वीं की छात्रा है, जबकि पुलिस का दावा है कि किशोरी ने पढ़ाई छोड़ दी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]