काकुत्स्थ जन कल्याण समिति ने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शाहजहांपुर :- श्री काकुत्स्थ जन कल्याण समिति (रजि.) द्वारा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (पंजीकृत) शाहजहाँपुर के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का भव्य सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समिति के जिलाध्यक्ष विक्रांत बखिया के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ, जिसमें समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
समारोह कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन (पंजीकृत) के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार कनोजिया, महामंत्री ज्ञान प्रकाश सक्सेना एवं कोषाध्यक्ष शोभित राठौर को ‘श्री काकुत्स्थ रत्न’ का पटका पहनाकर एवं श्री काकुत्स्थ महाराज जी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया गया। उपस्थित लोगों ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक और संगठनात्मक मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जहां सम्मान के साथ-साथ समाज की एकजुटता और भविष्य की रणनीति पर भी विशेष बल दिया गया। इस अवसर पर विक्रांत बखिया (अध्यक्ष), आनंद प्रकाश (सचिव), सुरेन्द्र सक्सेना (सहसचिव), डॉ. जितेन्द्र कुमार (उपाध्यक्ष), मनोज कुमार (कोषाध्यक्ष), प्रेमशंकर सक्सेना, राजेश बाबू सक्सेना, संजीव सक्सेना सदर मण्डल अध्यक्ष बीजेपी, नरेन्द्र सक्सेना, कृष्ण कुमार सक्सेना, प्रदीप सक्सेना, दीपक कुमार, चन्द्रेश बाबू, भगवानदास सक्सेना, राहुल सक्सेना सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


