इटावा में खेत में गिरा हेलीकॉप्टर ड्रोन,निजी कंपनी का टेस्टिंग ड्रोन, सैफई हवाई पट्टी होनी थी ट्रेनिंग
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
इटावा :- इटावा के सैफई क्षेत्र के नंदपुर गांव में शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे एक हेलीकॉप्टर जैसे दिखने वाला ड्रोन गेहूं के खेत में गिरने से इलाके में हड़कंप मच गया। ड्रोन को देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने स्थिति को संभाला। प्रशासन के अनुसार यह ड्रोन नागरिक उड्डयन विभाग की अनुमति से हो रही टेस्ट फ्लाइट के दौरान तकनीकी कारणों से दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें किसी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ।
टेस्ट फ्लाइट के दौरान खेत में गिरा ड्रोन
अपर जिलाधिकारी इटावा अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा सैफई हवाई पट्टी के उपयोग की पूर्व अनुमति दी गई थी। उसी के तहत LAT Aerospace कंपनी द्वारा अपने यूएवी यानी अनमैन्ड एरियल व्हीकल के प्रोटोटाइप की टेस्ट फ्लाइट की जा रही थी। इसी दौरान ड्रोन नियंत्रण खो बैठा और नंदपुर गांव के पास खेत में गिर गया।
ग्रामीणों में मचा हड़कंप, मौके पर जुटी भीड़
ड्रोन के अचानक खेत में गिरने से आसपास के ग्रामीण घबरा गए। हेलीकॉप्टर जैसी आकृति होने के कारण लोग इसे देखकर और ज्यादा डर गए। देखते ही देखते मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए और पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस और दमकल टीम ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र को घेर लिया गया और लोगों को ड्रोन से दूर रखा गया। अधिकारियों ने मौके पर जांच शुरू की और स्थिति को पूरी तरह नियंत्रण में लिया।
अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति का नुकसान नहीं हुआ है। यह एक तकनीकी कारणों से हुई दुर्घटना है, जिसे गंभीर सुरक्षा खतरे के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


