काकुत्स्थ नामदेव क्षत्रिय महासभा ने किया समाज की बेटी निहारिका सक्सेना को सम्मानित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शाहजहांपुर :- काकुत्स्थ नामदेव क्षत्रिय समाज के लिए हर्ष और गर्व का क्षण है। निगोही निवासी संतराम सक्सेना की होनहार बेटी निहारिका सक्सेना ने कक्षा 10 वीं० की बोर्ड परीक्षा में 90% अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार का बल्कि पूरे काकुत्स्थ समाज का गौरव बढ़ाया है। निहारिका सक्सेना की इस शानदार सफलता पर ‘काकुत्स्थ नामदेव क्षत्रिय महासभा’ के जिलाध्यक्ष (पार्षद) लालू पुजारी , जिला महामंत्री प्रमोद सक्सेना , जिला सलाहकार सुरेंद्र सक्सेना व जिला उपाध्यक्ष सुभाष सक्सेना द्वारा निहारिका सक्सेना के घर जाकर सम्मानित किया गया। काकुत्स्थ समाज के पदाधिकारियों ने निहारिका को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समाज के वरिष्ठजनों ने निहारिका को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई दी और कहा कि उनकी मेहनत अन्य छात्र-छात्राओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


