नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गैस पाइपलाइन खुदाई सात दिन से अधूरी,खुले गड्ढे से हादसे का डर, पेयजल आपूर्ति भी ठप – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

गैस पाइपलाइन खुदाई सात दिन से अधूरी,खुले गड्ढे से हादसे का डर, पेयजल आपूर्ति भी ठप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद (ब्यूरो) :- मोहल्ला नेकपुर कला में फतेहगढ़-फर्रुखाबाद मुख्य मार्ग पर गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए की गई खुदाई पिछले सात दिनों से अधूरी है। सड़क किनारे खुला गड्ढा राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए खतरे का कारण बना हुआ है। इस खुदाई के कारण मोहल्ले की पेयजल आपूर्ति भी सात दिनों से बाधित है, जिससे निवासियों को परेशानी हो रही है।
स्थानीय दुकानदार अंकुर गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि गैस पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क किनारे खुदाई की गई थी, लेकिन सात दिन बाद भी काम पूरा नहीं हुआ है। उनकी दुकान के सामने मशीन खड़ी होने से दुकानदारों और ग्राहकों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि खुदाई के कारण पानी की लाइनें प्रभावित हुई हैं, जिससे पूरे मोहल्ले में पेयजल संकट गहरा गया है।
अंकुर गुप्ता के मुताबिक, बुधवार देर शाम एक बच्चा खुले गड्ढे में गिर गया था। हालांकि उसे समय रहते सुरक्षित निकाल लिया गया और कोई बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग और अधिकारी इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे भविष्य में गंभीर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है।

इस संबंध में, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार ने गुरुवार को बताया कि गैस पाइपलाइन बिछाने के दौरान एक पाइप फंस जाने के कारण काम अस्थायी रूप से रुका हुआ है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पाइप निकालने के बाद जल्द ही गैस लाइन बिछाने का कार्य पूरा कर गड्ढे को भर दिया जाएगा। विनोद कुमार ने यह भी कहा कि पेयजल समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं और नगर पालिका के कर्मचारियों को मौके पर भेजकर व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]