नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सम्पूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम के सामने भाजपा बूथ अध्यक्ष ने एसडीओ विद्युत को सुनाई खरी लगाया रिश्वत लेकर कार्य करने का आरोप खोटी – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम के सामने भाजपा बूथ अध्यक्ष ने एसडीओ विद्युत को सुनाई खरी लगाया रिश्वत लेकर कार्य करने का आरोप खोटी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– 55 बीघा पंचायत भूमि पर नलकूप कनेक्शन का आरोप, समाधान दिवस में गरमाया मामला
– शिकायतकर्ता ने विद्युत विभाग पर रिश्वत लेकर नलकूप चलवाने का लगाया आरोप, एसडीएम की फटकार के बाद जांच के निर्देश
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- थाना कम्पिल क्षेत्र के गांव बिल्सड़ी में ग्राम पंचायत की भूमि से जुड़े नलकूप कनेक्शन को लेकर शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में मामला उस समय गरमा गया, जब शिकायतकर्ता ओमशिव चतुर्वेदी जो कि अपने को भाजपा बूथ अध्यक्ष बताते हैं ने एसडीएम अभिषेक वर्मा के समक्ष पूर्व ब्लॉक प्रमुख के.के. चतुर्वेदी के खिलाफ गंभीर शिकायत दर्ज कराई।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि ग्राम पंचायत की करीब 55 बीघा जमीन पर लगे नलकूप का विद्युत कनेक्शन अवैध तरीके से अपने नाम करा लिया गया है। आरोप लगाया गया कि विद्युत विभाग के एक अधिकारी की मिलीभगत से रुपये लेकर नलकूप संचालित कराया जा रहा है।
मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ने विद्युत विभाग के एसडीओ को मौके पर बुलाया। शिकायत के दौरान मामले को लेकर दोनों पक्षों में तीखी बहस की स्थिति बन गई। इसी दौरान भाजपा बूथ अध्यक्ष ने एसडीओ विद्युत पर रिश्वत लेकर काम करने का आरोप लगाते हुए तेज आवाज में आपत्ति जताई। माहौल बिगड़ता देख एसडीएम अभिषेक वर्मा ने नाराजगी जताते हुए शिकायतकर्ता को शांत कराया।
इसके बाद एसडीएम ने मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी कि मौके पर जांच किए बिना गलत या झूठी आख्या प्रस्तुत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एसडीएम ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर नहीं, बल्कि मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच के आधार पर किया जाए। लापरवाही या गलत रिपोर्ट मिलने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में सीओ अजय वर्मा, वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार, खंड विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]