नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खेत पर मजदूरी कर रहे युवक से मारपीट का आरोप, पेट में लात-घूंसे मारकर सात हजार रुपये और मोबाइल छीनने की शिकायत – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

खेत पर मजदूरी कर रहे युवक से मारपीट का आरोप, पेट में लात-घूंसे मारकर सात हजार रुपये और मोबाइल छीनने की शिकायत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कम्पिल / फर्रुखाबाद :-  थाना कम्पिल क्षेत्र में खेत पर मजदूरी कर रहे एक युवक के साथ मारपीट कर नकदी और मोबाइल छीनने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने क्षेत्रीय लेखपाल और उसके साथ आए तीन अन्य लोगों पर मारपीट एवं लूटपाट का आरोप लगाते हुए थाना कम्पिल पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, 25 नवंबर को मनोज के भाई श्याम सिंह अपने ट्रैक्टर से ग्राम लखमीदासपुर स्थित हेतराम पुत्र उजागर सिंह के खेत में मजदूरी कर रहे थे। इसी दौरान क्षेत्रीय लेखपाल विवेक यादव अपने तीन साथियों के साथ मौके पर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने श्याम सिंह के साथ गाली-गलौज करते हुए पेट में लात-घूंसे मारे। इसके बाद साथ आए लोगों ने लाठियों से बेरहमी से मारपीट की।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के दौरान मजदूरी के सात हजार रुपये छीन लिए गए तथा रोटावेटर की कपलिंग निकालकर लेखपाल विवेक ने अपनी गाड़ी में रख ली। घटना के बाद आरोपी मौके से चले गए। मारपीट में श्याम सिंह के मुंह से खून आना बंद नहीं हुआ, जिसके चलते उन्हें गंभीर हालत में एंबुलेंस की मदद से कायमगंज सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पीड़ित मनोज ने थाना कम्पिल पुलिस से शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
अब देखना यह होगा कि पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]