नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों की कार पलटी, चालक की मौत; चार गंभीर घायल – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों की कार पलटी, चालक की मौत; चार गंभीर घायल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / कम्पिल / फर्रुखाबाद :-  शादी समारोह की खुशियां उस समय मातम में बदल गईं, जब रिश्तेदारों और परिचितों को लेकर जा रही एक अर्टिगा कार थाना कंपिल क्षेत्र के गांव मानिकपुरा के पास अनियंत्रित होकर पुलिया के निकट पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और मृतक के परिवार में कोहराम छा गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कंपिल कस्बा निवासी अमरनाथ पुत्र मिट्ठू लाल की पुत्री कविता की शादी में शामिल होने के लिए रिश्तेदार और परिचित आए हुए थे। इसी समारोह में दिल्ली के मुकुंदपुर, फौजी कॉलोनी निवासी जयसरन के पुत्र प्रवीण की बारात भी शामिल होने आई थी। मृतक आलोक उर्फ अशोक दिवाकर लड़के के मौसा बताए गए हैं। वह अर्टिगा कार लेकर जा रहे थे, जिसे अपने एक दोस्त से मांगकर लाने की बात सामने आई है।

बताया गया कि थाना कंपिल क्षेत्र के गांव मानिकपुरा के पास पुलिया के निकट अचानक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने में मदद की।

चार घायल गंभीर, लोहिया अस्पताल रेफर

इस दर्दनाक हादसे में संजीव पुत्र पुन्नी निवासी कजला, थाना उड़ानी, उम्र करीब 35 वर्ष, रामकिशन पुत्र शेरपाल निवासी बड़ा गांव, थाना अलीगढ़, उम्र करीब 30 वर्ष, वीरेंद्र पुत्र सतपाल निवासी बड़ा गांव, अलीगढ़, उम्र करीब 30 वर्ष तथा भारत पुत्र राकेश निवासी होलावी, थाना नरेगा, दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए लोहिया अस्पताल रेफर किया गया।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हादसे में जान गंवाने वाले आलोक उर्फ अशोक दिवाकर अपने पीछे पत्नी कोमल, पुत्र हेमंत और विवेक तथा पुत्री मुस्कान को छोड़ गए हैं। अचानक हुई इस दर्दनाक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी की खुशियों के बीच मौत की खबर पहुंचने से दोनों पक्षों के रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई।

पुलिस ने भरा पंचनामा, हादसे की जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही कंपिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक जितेंद्र कुमार ने मृतक के शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई की। पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]