संविधान दिवस पर एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली, पोस्टर प्रतियोगिता में राधिका पाठक रहीं प्रथम
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रुखाबाद :- हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान की भावना के साथ शकुंतलम देवी बालिका इंटर कॉलेज कायमगंज में संविधान दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
यूनिट 4 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी फतेहगढ़ के कमान अधिकारी कर्नल विजेंद्र शारदा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की एनसीसी कैडेट्स ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
संविधान दिवस के उपलक्ष्य में कैडेट्स द्वारा आकर्षक एवं जागरूकता से परिपूर्ण पोस्टर बनाए गए। पोस्टर प्रतियोगिता में कैडेट राधिका पाठक ने प्रथम स्थान तथा कैडेट आन्या ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही कैडेट्स ने रैली निकालकर आमजन को संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधिका मोनिका अग्रवाल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कैडेट्स को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव, एनसीसी सह अधिकारी लेफ्टिनेंट शिल्की मिश्रा एवं विकास श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को भारतीय संविधान के प्रति सम्मान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का संदेश दिया गया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा




