नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , फर्रुखाबाद में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, 70 फील्ड ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

फर्रुखाबाद में जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, 70 फील्ड ट्रेनरों को दिया गया प्रशिक्षण

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

16 नवंबर से 30 नवंबर तक होगी स्वगणना, एक दिसंबर से शुरू होगी आमजनमानस की गणना

फतेहगढ़ (ब्यूरो) :- भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण ‘जनसंख्या गणना’ को लेकर शुक्रवार को विकास भवन सभागार, फतेहगढ़ में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में जनगणना कार्य को त्रुटिरहित, पारदर्शी और समयबद्ध ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान तीन मास्टर ट्रेनरों ने 70 फील्ड ट्रेनरों को डिजिटल माध्यम से जनगणना कार्य संपादित करने की जानकारी दी।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि जनगणना एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है। इसकी सफलता के लिए सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का प्रशिक्षित होना और अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करना आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिए कि जनगणना के दौरान सही एवं विश्वसनीय आंकड़ों का संकलन सुनिश्चित किया जाए तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों का गंभीरता से पालन किया जाए।

उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े देश और प्रदेश की विकास योजनाओं, नीतियों के निर्धारण तथा जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे में इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

तीन चरणों में होगी जनसंख्या गणना

प्रशिक्षण के दौरान जिला जनगणना प्रभारी परखी भार्गव ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जनपद फर्रुखाबाद में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत विभिन्न गतिविधियां निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संचालित की जाएंगी। इसके अंतर्गत 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक स्वगणना, जबकि एक दिसंबर 2026 से चार जनवरी 2027 तक आमजनमानस की गणना की जाएगी। इसके अतिरिक्त चार जनवरी 2027 को शाम छह बजे से रात 12 बजे तक बेघर लोगों की गणना की जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में तीन मास्टर ट्रेनरों ने 70 फील्ड ट्रेनरों को पीई (PE) एप के माध्यम से डिजिटल रूप में जनगणना कार्य करने का प्रशिक्षण दिया। इसमें बताया गया कि आमजनमानस की गणना के दौरान प्रगणक घर-घर जाकर गृहस्वामियों एवं परिवार के सदस्यों से निर्धारित 40 प्रश्नों के उत्तर एकत्र करेंगे। इस प्रक्रिया में डिजिटल माध्यम से आंकड़ों का संकलन करने और निर्धारित प्रक्रिया का पालन करने संबंधी जानकारी भी दी गई।

अधिकारी रहे मौजूद

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला उद्यान अधिकारी राघवेंद्र सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी एस.पी. सिंह सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]