सपा नेता नदीम फारूखी ब अधिशाषी अधिकारी पर जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
– न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद जमीन कब्जाने और मारपीट के आरोप में मुख्यमंत्री से शिकायत,
– सपा नेता नदीम फारूखी पर पहले भी जमीनों पर कब्जा करने के लगते रहे आरोप,
शमसाबाद / फर्रुखाबाद (महेश वर्मा) :- नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला मझली हवेली निवासी अशोक कुमार पुत्र लायक ने अपनी जमीन पर कब्जा करने,न्यायालय के स्थगनादेश की अवहेलना करने तथा विरोध करने पर मारपीट व जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री से शिकायत की है। पीड़ित ने इस मामले में समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष ब नगर पंचायत अध्यक्ष पति नदीम फारूखी और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) अवनीश कुमार यादव पर मिलीभगत कर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
मुख्यमंत्री को भेजे गए शिकायती पत्र दिनांक 19 नवंबर 2026 में प्रार्थी अशोक कुमार पुत्र स्व. लायक ने बताया कि वह पिछड़ी जाति (काछी) से हैं। उनकी गाटा संख्या 654/2 (क्षेत्रफल 0.101 हेक्टेयर) ग्राम खारबन्दी शमसाबाद,परगना शमसाबाद पश्चिम, तहसील कायमगंज,जिला फर्रुखाबाद में स्थित है, जो नगर पंचायत शमसाबाद के वाटरवर्क्स के समीप है,
पीड़ित अशोक कुमार का आरोप है कि नगर पंचायत शमसाबाद की वर्तमान चेयरमैन जोया फारूखी के पति तथा सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारूखी और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अवनीश कुमार यादव आपस में निकट सहयोगी हैं, आरोप है कि दोनों मिलकर उनकी जमीन पर कब्जा कर उन्हें बेदखल करने का प्रयास कर रहे हैं।
पीड़ित के अनुसार, उनके पक्ष में सिविल जज (सी.डी.) फर्रुखाबाद के न्यायालय से 6 नवंबर 2017 को स्थायी निषेधाज्ञा (स्थगनादेश) पारित हुआ था,जो प्रभावी है। आरोप है कि इसके बावजूद 17 नवंबर 2026 को सुबह करीब 9:45 बजे ईओ अवनीश कुमार यादव अपने चार कर्मचारियों के साथ कथित रूप से उक्त भूमि पर जबरन नवनिर्माण करने पहुंचे। जब अशोक कुमार ने इसका विरोध किया, तो आरोप है कि मौके पर मौजूद ईओ अवनीश कुमार ब उनके साथ आए हुए लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी,
पीड़ित अशोक कुमार का कहना है कि उन्होंने घटना की शिकायत थाना शमसाबाद, एसडीएम कायमगंज और पुलिस अधीक्षक फर्रुखाबाद से की, लेकिन राजनीतिक रसूख के प्रभाव के चलते स्थानीय पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है,जिससे उन्हें जान का खतरा बना हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री से नदीम अहमद फारूखी और ईओ अवनीश कुमार यादव के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने तथा स्वयं को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है,
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space




