नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कायमगंज में लक्ष्य क्रिकेट अकादमी का भव्य शुभारंभ आज, खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

कायमगंज में लक्ष्य क्रिकेट अकादमी का भव्य शुभारंभ आज, खिलाड़ियों को मिलेंगी आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाएं

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रुखाबाद :-  क्षेत्र में क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने और युवाओं को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई पहल की जा रही है। कायमगंज के मेंदपुर, कंपिल रोड पर लक्ष्य क्रिकेट अकादमी का भव्य शुभारंभ मंगलवार, 24 नवंबर को हुआ। अकादमी का उद्देश्य अनुशासन, धैर्य और लक्ष्य के मंत्र के साथ उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को प्रोफेशनल प्रशिक्षण देकर आगे बढ़ाना है।

अकादमी के डायरेक्टर अर्पित यादव ने बताया कि यहां पांच वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बच्चों एवं युवाओं को क्रिकेट की प्रोफेशनल ट्रेनिंग दी जाएगी। खिलाड़ियों के लिए नियमित अभ्यास सत्र, वीडियो विश्लेषण, फील्डिंग सत्र और ग्राउंड ट्रेनिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा बल्लेबाजी और गेंदबाजी के विशेष अभ्यास पर भी ध्यान दिया जाएगा।

आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी अकादमी

लक्ष्य क्रिकेट अकादमी में खिलाड़ियों के बेहतर अभ्यास के लिए पॉकेट रडार, बॉलिंग मशीन, हॉस्टल, जिम और काली मिट्टी के क्रिकेट मैदान की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अकादमी में दो काली मिट्टी के विकेट, एक एस्ट्रो विकेट और तीन सीमेंट विकेट भी बनाए गए हैं, जिससे खिलाड़ियों को अलग-अलग परिस्थितियों में अभ्यास का अवसर मिलेगा।

खिलाड़ियों ने हासिल कीं उपलब्धियां

अकादमी की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यहां प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों ने विभिन्न स्तरों पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

– अंडर-14 वर्ग के चार खिलाड़ी जोनल स्तर पर चयनित।
– अंडर-16 वर्ग के दो खिलाड़ी जोनल स्तर पर चयनित।
– अंडर-19 वर्ग के चार खिलाड़ी जोनल स्तर पर चयनित।
– अंडर-23 वर्ग के दो खिलाड़ी जोनल स्तर पर चयनित।
– वर्ष 2025 में एफसीएल विजेता रहने की उपलब्धि भी अकादमी ने बताई है।

शुभारंभ समारोह में शामिल होंगे कई विशिष्ट अतिथि

अकादमी के शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. मिथलेश अग्रवाल, मसूद जफर अमीनी और नूर पठान ,साहब खान चेयरमैन के रूप में मौजूद रहें।

विशिष्ट अतिथियों में मोहनलाल अग्रवाल, छत्रपाल सिंह, पुरखराज डांगा और परवेज खां शामिल हुए।

अकादमी के मुख्य संरक्षक राजन गुप्ता, उप संरक्षक शशांक गुप्ता, कोऑर्डिनेटर जयकिशन यादव, कोषाध्यक्ष सैयद दानिश अली बरकाती, सचिव अजय पाल सिंह यादव उर्फ मुलायम सिंह यादव तथा उपसचिव प्रवेश सिंह यादव हैं।

अकादमी प्रबंधन का कहना है कि उनका लक्ष्य क्षेत्र की क्रिकेट प्रतिभाओं को उचित मंच, बेहतर प्रशिक्षण और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]