महाशिवरात्रि पर चप्पे-चप्पे पर होगी शिवालयों की सुरक्षा, ड्रोन से निगरानी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कानपुर: महाशिवरात्रि के मौके पर पुलिस ने शिवालयों की सुरक्षा सख्त कर दी है। भीड़ नियंत्रित करने के लिए सभी प्रमुख शिवालयों में बैरीकेडिंग व्यवस्था की गई है। वहीं किसी भी अनहोनी के लिए गंगा घाटों पर पुलिस बल और गोताखोरों को लगाया गया है। गंगा नदी में भी पीएसी की मोटर बोट और गोताखोर मुस्तैद किए गए हैं। शिवभक्तों के सबसे बड़े पर्व महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा से जुडी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है।
प्रमुख शिवालयों व मंदिरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
शहर के प्रमुख मंदिरों में से थाना ग्वालटोली स्थित बाबा आनंदेश्वर परमट मंदिर, थाना जाजमऊ स्थित बाबा सिद्धनाथ, थाना नवाबगंज स्थित बाबा आनंदेश्वर, थाना जाजमऊ स्थित बाबा वनखंडेश्वर, खेरेश्वर मंदिर समेत सभी प्रमुख शिवालयों व मंदिरों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक मंदिर पर भीड़ के अनुसार पर्याप्त पुलिसबल तैनात किया गया है। वहीं मंदिरों के अलावा गंगा घाटों पर भी पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी और ड्रोन से हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। स्नान वाले सभी घाटों पर गोताखोर, पीएसी और नौका पुलिस को मोटर बोट के साथ लगाया गया है।
खुफिया इकाइयां भी रहेंगी चौकन्नी
इसके अलावा एनडीआरएफ का भी एक दस्ता एक्शन मोड में हर वक्त मुस्तैद रहेगा। गुरुवार को आयोजन की तैयारियों को लेकर एसीएम, एसीपी, नगर निगम, केस्को, नगर स्वास्थ्य अधिकारी जेडएसओ द्वारा संयुक्त रूप से आयोजक गणों और मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की गई। संयुक्त पुलिय आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। खुफिया इकाइयों को भी इस दौरान चौकन्ना रहने को कहा है।
मंदिरों व घाटों पर यह व्यवस्था भी की गई
घाटों पर संबंधित थाना इंचार्ज का नंबर अंकित कराया गया-कांवड़ियों के रूट की व्यवस्था और उनकी सुरक्षा पर पूरा फोकस- पुलिस व मंदिर कमेटी के बीच संवाद के लिये तैयार किया गया वाट्सएप ग्रुप
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


