नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा, जिम्मेदारियां सौंपीं – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा, जिम्मेदारियां सौंपीं

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रूखाबाद :- भाजपा जिला मुख्यालय पर सरदार पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में ‘रन फॉर यूनिटी’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
जिलाध्यक्ष फतेहचंद वर्मा ने बताया कि 31 अक्टूबर को देश के प्रथम गृहमंत्री भारत रत्न सरदार पटेल की 150वीं जयंती है। इस अवसर पर सभी मंडलों और विधानसभा स्तर पर यात्राएं आयोजित की जाएंगी। जिला स्तर पर फर्रुखाबाद के पटेल पार्क से ‘रन फॉर यूनिटी’ के माध्यम से पैदल मार्च निकाला जाएगा, जिसे पूर्व मंत्री अर्चना पांडे हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी। यात्रा का समापन चौक पर होगा।
कार्यक्रम के लिए पूर्व जिला महामंत्री विमल कटियार को जिला संयोजक बनाया गया है। संगठन ने निर्णय लिया है कि इस आयोजन में जनपद के विभिन्न सामाजिक संगठनों को भी शामिल किया जाएगा। उनके प्रमुखों को आमंत्रित किया गया है। संगठन के सभी मोर्चों, प्रकोष्ठों और विभागों के पदाधिकारियों को भी अधिक से अधिक संख्या में लोगों को एकत्रित करने की जिम्मेदारी दी गई है।
जिलाध्यक्ष वर्मा ने कहा कि सरदार पटेल ने भारत को एक सूत्र में बांधने के लिए कई ऐतिहासिक निर्णय लिए थे। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरदार पटेल के विचारों को आगे बढ़ाते हुए ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ का नारा दिया है और ‘स्टैचू ऑफ यूनिटी’ बनाकर उनके विचारों को अमर करने का कार्य किया है। कार्यक्रम संयोजक विमल कटियार ने बताया कि पटेल जयंती के माध्यम से नई पीढ़ी को सरदार पटेल के बारे में जानकारी दी जाएगी।
इस बैठक में जिला महामंत्री हिमांशु गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष ममता सक्सना और वीरेंद्र कठेरिया, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष श्वेता दुबे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला महामंत्री कृष्ण मुरारी राजपूत, युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत महाजन, पूर्व नगर महामंत्री धीरेंद्र वर्मा, अशनील दिवाकर, धर्मेंद्र राजपूत, सभासद मधुर कटियार, सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक बाजपेई, अमन कटियार, छोटू दुबे, अभिषेक त्रिवेदी और जिला मीडिया प्रभारी शिवांग रस्तोगी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]