नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , तेज रफ्तार व लापरवाही से सड़क हादसा, दो घायल — निजी वाहन से सीएचसी भेजा गया – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

तेज रफ्तार व लापरवाही से सड़क हादसा, दो घायल — निजी वाहन से सीएचसी भेजा गया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :-  जनपद के अमृतपुर थाना क्षेत्र में रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
रविवार दोपहर जैतपाल (35 वर्ष) पुत्र सियाराम निवासी कालीकागंज थाना मिर्जापुर, जिला शाहजहांपुर, बाइक संख्या UP 27 X 3379 से अमैयापुर से रतनपुर की ओर जा रहे थे। तभी ग्राम अमैयापुर स्थित पूर्वी पुलिया, थाना अमृतपुर के पास सामने से आ रहे अखिलेश (16 वर्ष) पुत्र छविराम निवासी अमैयापुर, बाइक संख्या UP 76 AV 5901 से उनकी जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) राजेपुर भिजवाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, हालांकि स्थिति सामान्य बनी हुई है।
प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है। गौरतलब है कि पुलिस प्रशासन द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद क्षेत्र में दुर्घटनाओं की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। स्थानीय लोगों में इन हादसों को लेकर चिंता बनी हुई है।

जनहित में अपील

अभिभावकों से अपील है कि नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने न दें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें। हेलमेट की उपयोगिता का एहसास अक्सर दुर्घटना के बाद ही होता है। आमजन से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन करें, सावधानी बरतें और सुरक्षित रहें।
विगत महीनों में क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं—जागरूकता ही बचाव है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]