गेट पर ही पकड़ गए गणित की परीक्षा देने पहुंचे पांच फर्जी छात्र, व्यवस्थापक ने किया पुलिस के हवाले
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सीतापुर:: यूपी बोर्ड दसवीं की गणित विषय की परीक्षा में पांच फर्जी छात्रों के पकड़े जाने का मामला प्रकाश में आया है। केंद्र व्यवस्थापक, निरीक्षक व मौजूद पुलिसकर्मी की सतर्कता से यह फर्जी छात्र गेट पर ही पकड़ में आ गए।
मंगलवार को पहली पाली में दसवीं में गणित विषय की परीक्षा थी। इसमें उदयपुर इंटर कालेज कोरैया उदयपुर में पांच फर्जी छात्र केंद्र पर पहुंच गए। यहां जब छात्रों की तलााशी ली जा रही थी। इन छात्रों का जब नंबर आया तो उनसे प्रवेश पत्र दिखाने को कहा गया। उन्होंने न होना बताया। विद्यालय के रिकार्ड से मिलान किया गया तो यह छात्र फर्जी निकले।
केंद्र व्यवस्थापक इन छात्रों को पकड़कर इमलिया थाना लेकर पहुंचे। मामले की सूचना पर जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र सिंह भी केंद्र पर पहुंच गए। उन्होंने पूरे प्रकरण की जानकरी ली।
केंद्र व्यवस्थापक ने छात्रों को किया पुलिस के हवाले डीआइओएस ने बताया मामला पहली पाली का था। केंद्र व्यवस्थापक द्वारा जब जानकारी दी गई तो दूसरी पाली में वहां स्वयं पहुंचे। देर से सूचना देने पर नाराजगी भी जताई। साथ ही विशेष सतर्कता के निर्देश दिए। केंद्र व्यवस्थापक ने छात्रों को पुलिस के हवाले कर दिया है। मुकदमा दर्ज कराने के लिए कहा गया है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

