सुबह-सुबह आया भयंकर भूकंप, 7.8 की तीव्रता के बाद एक और खतरा, 3 देशों में डर का माहौल
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
Earthquake News :- पश्चिम एशिया में जंग की तबाही के बीच इंडोनेशिया में धरती कांपी है। इंडोनेशिया के पास मोलुक्का सागर में भयंकर भूकंप आया है। इतना ही नहीं, जोरदार भूकंप बाद सुनामी की चेतावनी से हड़कंप मच गया है।
इससे पड़ोसी देशों के लोगों में खलबली मची है। तीन देशों के लोग डर के साए में जी रहे हैं। दरअसल, यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया कि आज यानी गुरुवार की सुबह इंडोनेशिया के टर्नेट तट से दूर उत्तरी मोलुका सागर में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसके बाद पड़ोसी देशों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की गई।
यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे ने आगे बताया कि भूकंप 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर आया था। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने कहा कि भूकंप के केंद्र से 1000 किलोमीटर के दायरे में इंडोनेशिया, फिलीपींस और मलेशिया के तटों पर खतरनाक सुनामी लहरें उठने की आशंका है. USGS के अनुसार, भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के उत्तरी मालुकु प्रांत में स्थित टर्नेट शहर से लगभग 120 किलोमीटर दूर था। इस शहर की आबादी 205,000 से अधिक है। यानी इतने लोगों पर अभी खतरा मंडरा रहा है।
सुनामी का मतलब है समुद्र में अचानक ऊंची लहरें उठना. ये लहरें किनारे पर आकर तबाही मचा सकती हैं। इसलिए तीनों देशों को सतर्क रहने को कहा गया है। अभी तक किसी बड़े नुकसान या मौत की खबर नहीं आई है। लेकिन अधिकारियों ने लोगों से कहा है कि वे समुद्र तट से दूर रहें।अगर पानी अचानक पीछे हटता दिखे तो तुरंत ऊंची जगह पर चले जाएं। स्कूलों और दफ्तरों में भी सावधानी बरती जा रही है।
इंडोनेशिया भूकंप और सुनामी का इलाका माना जाता है। यहां कई बार ऐसे हादसे हो चुके हैं. 2004 में आए भयंकर सुनामी में हजारों लोग मारे गए थे। इसलिए इस बार भी सरकार ने तुरंत अलर्ट जारी किया। नौसेना और आपदा प्रबंधन टीम तैयार है। स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि चूंकि भूकंप समुद्र में था और गहराई कम थी, इसलिए सुनामी का खतरा ज्यादा है। अभी तक लहरें आई हैं या नहीं, इसकी पुष्टि हो रही है।
सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं लेकिन सतर्क रहें। अगर कोई नई जानकारी आएगी तो तुरंत बताई जाएगी। फिलहाल तीनों देशों में आपातकाल जैसी स्थिति है। अब देखने वाली बात होगी कि भूकंप के बाद सुनामी का खतरा कितना बड़ा है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


