दिल्ली में होगा महाधिवेशन ,लाखों की संख्या में एकत्र होकर दिखाएंगे शक्ति प्रदर्शन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फिरोजाबाद / टूंडला :- महाधिवेशन को लेकर काकुत्स्थ समाज के प्रतिनिधियों से सम्पर्क कर रूपरेखा से अवगत करा मांगा समर्थन।
जनपद फिरोजाबाद की तहसील टूंडला में काकुत्स्थ समाज के प्रतिनिधियों की एक बैठक आयोजित हुई।
जिसमें रोहिल्ला टांक क्षत्रिय महासभा दिल्ली के प्रधान दयानन्द रोहिल्ला, उप प्रधान आर्य रमेश रोहिल्ला, महिला अध्यक्ष भानुमति गुजरानिया, ईश्वर सिंह रोहिल्ला, चन्द्र प्रकाश काकुत्स्थ ने काकुत्स्थ समाज के सभी प्रतिनिधियों से सम्पर्क कर कुशल क्षेम पूछा साथ ही कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की प्रधान ने कहा कि दिल्ली में हमारी संस्था एक महाधिवेशन आयोजित कर रही है जिसमें हिंदुस्तान के प्रत्येक क्षेत्र लाखों की संख्या में संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज के अनुयाई जैसे रोहिल्ला, टांक , छीपा , दर्जी, शिम्पी,भावसार, काकुत्स्थ, जूना गुजराती दर्जी,मेरु दर्जी , उड़िया दर्जी ,महेश्वरी तथा समाज की सभी खापों के विद्वानों, समाज सेवकों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी से संपर्क कर इस वर्ष के नवंबर या दिसंबर में महासम्मेलन होगा। 
काकुत्स्थ नामदेव क्षत्रिय महासभा के प्रदेश महासचिव ने कहा कि इस इस राष्ट्रीय महासम्मेलन से हमारे समाज के सभी घटकों में एकता स्थापित होगी देश के सभी राजनीतिक दलों को यह स्पष्ट संदेश जाएगा की 15 करोड़ की आबादी वाले इस समाज की अपेक्षा अब संभव नहीं है हमें एक जड़ता का संकल्प लेकर लाखों की संख्या में अपने प्रतिनिधियों के नेतृत्व में शक्ति प्रदर्शन आज की आवश्यकता है बहुत राह लिए मौन अब कुछ करना है अपने अधिकारों के लिए अब हमको लड़ना है साथ ही उन्होंने युवाओं से अपील की की विभिन्न राज्यों में हम अलग-अलग नामो से जाने जाते हैं लेकिन हम सब एक हैं जहां प्रशासनिक और व्यापारिक भागीदारी काफी अच्छी है लेकिन हम लोग अब राजनीति में भी उतनी ही अच्छी भागीदारी निभाएंगे।
समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी हरिकृष्ण व नेत्रपाल काकुत्स्थ ने आए हुए आगंतुकों को आश्वस्त करते हुए कहा कि हम लोग आपकी उम्मीद से ज्यादा भागीदारी करेंगे और तन, मन, धन से पूरा सहयोग करेंगे। आए हुए सभी अतिथियो का माल्यार्पण कर उन्हें श्री हनुमान चालीसा पुस्तक भेंट कीं। इस अवसर पर राकेश काकुत्स्थ इटावा , राकेश कुमार बाबू जी एटा, लालू पुजारी पार्षद शाहजहांपुर,सुखेन्द्र सिंह आगरा, जसवीर, राजीव, राजा, धीरेन्द्र, धर्मेंद्र, सुनील, सुरेन्द, दिनेश सक्सेना, पुष्पेंद्र सक्सेना, नरेश चन्द्र, धीरज कुमार, राकेश, प्रमोद राजपूत आदि भारी संख्या में काकुत्स्थ समाज के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


