नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चार बच्चों की मां का दीवाना, चढ़ा मोबाइल टॉवर पर, बोला मेरी प्रेमिका को बुलाओ – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

चार बच्चों की मां का दीवाना, चढ़ा मोबाइल टॉवर पर, बोला मेरी प्रेमिका को बुलाओ

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- नगर के एक मोहल्ला की रहने वाली महिला के प्रेम में दीवाना युवक गुरुवार सुबह लगभग छः बजे पुलिया पुल ग़ालिब पर बने मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया। जमीन से लगभग 120 फुट ऊंचाई पर पहुंच कर उसने डायल 112 पुलिस को कॉल लगाकर सूचना दी साथ ही फेसबुक लाइव आकर मामले की जानकारी दी। तत्काल मौके पर डायल 112 पुलिस पहुंची और उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन वह नहीं उतरा सूचना पर क्षेत्राधिकारी, कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और उसे समझाने का प्रयास करते रहे लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा कि पहले मेरी प्रेमिका को बुलाओ मुझे उसके साथ रहना है।लगभग पांच घंटे चले हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद मजनू काली जींस, शर्ट, कैप लगाकर फिल्मी अंदाज में नीचे उतरे और पुलिस उसे भीड़ के बीच से कोतवाली ले गई।

उत्तराखंड का रहने वाला है युवक

शोले फिल्म की तरह हाई वोल्टेज ड्रामा करने वाला युवक चन्दन राम शेखावत (38) पुत्र मोहनराम निवासी बसेरा अल्मोड़ा उत्तराखंड का रहने वाला है। पिछले कुछ वर्षों से रह रहा है कायमगंज में रहकर बजरिया स्थित एक व्यवसायी के यहां पर नौकरी कर रहा है।

जाम जैसी बनी स्थिति

चार बच्चों के प्रेम में दीवाना युवक चढ़ा मोबाइल टॉवर पर सूचना नगर व ग्रामीण क्षेत्र में आग की तरह फैल गई, हर कोई पुलिया पुल ग़ालिब पर उसे देखने के लिए आने लगा। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों की संख्या में लोग पहुँच गए। भीड़ को देख युवक ने अपने साथ महिला के कई रंगीन फोटो ऊपर से नीचे फेंके। जिसमें महिला का मोबाइल नम्बर भी लिखा था। जिसे देख कुछ समझदार बोले यह महिला से प्रेम नहीं करता उसे बदनाम कर रहा है लगता साइको है। वहीं कायमगंज – फर्रूखाबाद मार्ग बढ़ती भीड़ के कारण आवागमन बाधित होने लगा जिससे जाम जैसे हालात बनने लगे

पूछताछ के दौरान क्या बोला दिवाना

सूत्रों के अनुसार पुलिस जब टॉवर से उतरने के बाद जब युवक को कोतवाली ले गई। जा उसने बताया
कि वह अल्मोड़ा का रहने वाला हूं। घर में पिता, मां के अलावा तीन बहने हैंं। वह कायमगंज में एक व्यवसाई के पास काम करता था। व्यवसायी के घर पर एक महिला खाना बनाने आया करती थी। इसी दौरान दोनों के बीच अफेयर शुरू हो गया। लगभग छः महीने पहले वह महिला को अपने घर ले गया। वहां दो महीने तक साथ रखा। उसके बाद हरियाणा ले गया था और वहां भी एक महीने साथ रहे।

पानी ,कोल्ड ड्रिंक नमकीन के पैकेट साथ ले गया

वह चीखते हुए कह रहा था कि मेरी गर्लफ्रेंड को बुलाओ, तभी नीचे आऊंगा। उसके घरवाले हमारी शादी नहीं होने देंगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक टावर पर चढ़ते समय पानी की बोतल, कोल्ड ड्रिंक और नमकीन के पैकेट भी अपने साथ ले गया था। ये सब देख लोगों की भीड़ वहां जमा हो गई।

पांच घंटे बाद नीचे उतरा दीवाना

अधिकारियों ने जब आश्वासन दिया कि महिला को बुलाकर मुलाकात कराई जाएगी उसके बाद 11 बजे युवक नीचे उतर आया। पुलिस युवक को अपने साथ लेकर थाने चली गई।
मौके पर क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार द्विवेदी भी घटनास्थल पर पहुंचे और युवक को समझाने-बुझाने की कवायद शुरू की गई। करीब 5 घंटे बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। सीओ राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि समझाने बुझाने के बाद युवक मोबाइल टावर से नीचे उतर आया है। महिला गाजियाबाद में है और उसके मोबाइल से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। युवक से पूछताछ की जा रही है । मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]