आइए, स्वतंत्रता का पर्व उत्साह, एकता और जिम्मेदारी के साथ मनाएँ।
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
15 अगस्त हमारे लिए केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का दिन है, जिनके अथक प्रयासों से हमारा देश स्वतंत्र हुआ।
इस 79वें स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी संकल्प लें कि देश की एकता और अखंडता को मजबूत बनाएंगे, आपसी भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देंगे तथा अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करेंगे।
आइए हम अपने आसपास स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सद्भाव और जागरूकता को बढ़ावा दें। बच्चों और युवाओं को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करें।
🇮🇳 हर घर तिरंगा, हर दिल में तिरंगा।
🇮🇳 देश की आन-बान-शान हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा।
🇮🇳 एकता, अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ मनाएँ स्वतंत्रता दिवस।
आइए, इस स्वतंत्रता दिवस पर हम सब मिलकर एक सशक्त, स्वच्छ, शिक्षित, समृद्ध और विकसित भारत के निर्माण का संकल्प लें।
✍️ प्रियंका श्रीवास्तव (शिक्षिका)
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


