सुल्तानगंज खरेटा में बाढ़ का कहर गांव से बाहर निकलने वाले मार्ग पर लगभग डेढ़ फीट पानी तेज धार में बह रहा आवा गमन में हो रही परेशानी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शमसाबाद / फर्रुखाबाद :- ब्लॉक क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों में बाढ़ के पानी ने दस्तक दे दी है, लेकिन प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ ग्रामीणों के साथ खड़ा है। ब्लॉक की सुल्तानगंज खरेंटा, बल्लू बेहटा, कासिमपुर तराई, नियामतपुर भुक्सी समेत कई पंचायतों में बाढ़ का जलस्तर बढ़ने से खेत, खलिहान और सड़कें जलमग्न हो गई हैं।
जानकारी के अनुसार सुल्तानगंज खरेंटा के मजरा दादूपुर, केरी नगला, खुदागंज, गंगागंज, फतेहपुर नगला गढ़ी में चारों तरफ पानी भर गया है। कैरी नगला दादूपुर मार्ग पर लगभग डेढ़ फीट पानी तेज धार में बह रहा है, जिससे ग्रामीणों के आवागमन में परेशानी हो रही है। इसके बावजूद ग्रामीण हिम्मत के साथ हालात का सामना कर रहे हैं। वहीं नियामतपुर भुक्सी में खेतों में पानी भरने से सब्जियों की फसल को नुकसान पहुंचा है,
कासिमपुर तराई और बल्लू बेहटा गांव चारों तरफ से पानी से घिरे होने के बाद भी ग्रामीण इस विकराल स्थिति से निपटने को तैयार हैं
सुल्तानगंज खरेंटा के लेखपाल हर्षित अग्निहोत्री ने बताया कि पानी चारों तरफ भरा है और सड़कों पर तेज धार में बह रहा है, गांव के किनारे बने घरों के दरवाजों तक पानी पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि राजस्व टीम समय-समय पर गांव का भ्रमण कर रही है और आज भी गांव का दौरा किया जा रहा है।
एसडीएम कायमगंज के निर्देश पर राजस्व टीम द्वारा बाढ़ पीड़ितों को हर संभव मदद का भरोसा दिया जा रहा है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


