नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गणेशोत्सव की धूम, चौथे दिन गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे पंडालों में विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, संध्या आरती के बाद भक्तों को बांटा गया प्रसाद – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

गणेशोत्सव की धूम, चौथे दिन गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे पंडालों में विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, संध्या आरती के बाद भक्तों को बांटा गया प्रसाद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गणेश उत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। गणेशोत्सव के चतुर्थ दिवस पर नगर के विभिन्न स्थानों सहित सटे गांवों में स्थापित गणेश पंडालों में भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। शाम होते ही पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी और भगवान श्री गणेश की संध्या आरती में भक्तों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
नगर के पटवनगली स्थित गणेश पंडाल में विशेष पूजा-अर्चना एवं संध्या आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंशाराम, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अरुण दुबे, लोकेश शर्मा, जय प्रकाश भारद्वाज, उर्फ पप्पू, विनय सक्सेना, दिलीप वर्मा, ऋषि प्रताप, राजमंगल दीक्षित, गुंजन चतुर्वेदी,लालू शर्मा, शनि गुप्ता सहित अन्य श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और आरती उतारी।


आरती के दौरान पूरा पंडाल गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार एवं समाज की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया।
गणेश उत्सव को लेकर नगरवासियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। जगह-जगह आकर्षक ढंग से गणेश प्रतिमाएं स्थापित कर पंडालों को सजाया गया है। शाम के समय पूजा एवं आरती में बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे पहुंच रहे हैं। आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी गणेशोत्सव को लेकर धार्मिक वातावरण बना हुआ है।
आयोजन समिति के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं ने बताया कि गणेश उत्सव के दौरान प्रतिदिन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती सहभागिता से आयोजकों में भी उत्साह है। पूरे क्षेत्र में गणपति बप्पा के जयकारों से भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]