नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पंडाल में गूंजा गणपति बप्पा मोरया, श्रद्धालुओं ने की भव्य संध्या आरती – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

पंडाल में गूंजा गणपति बप्पा मोरया, श्रद्धालुओं ने की भव्य संध्या आरती

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- नगर के मोहल्ला बगिया सोहनलाल में सभासद अवनीश पाल द्वारा विराजमान कराई गई विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की प्रतिमा के समक्ष मंगलवार को भव्य संध्या आरती का आयोजन किया गया। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया।
संध्या आरती के मुख्य यजमान के रूप में क्षेत्रीय विधायक डॉ. सुरभि ,प्रतिनिधि शिल्पी गंगवार सहित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के जिला अध्यक्ष सुबोध गुप्ता उर्फ मंसाराम, जिला उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, विनय सक्सेना, मदारी गंगवार, शिक्षक विनोद कुमार गंगवार सहित श्री गणेश कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
आरती में मोहल्ले की महिलाओं, बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया। सामूहिक रूप से हुई संध्या आरती के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रद्धालुओं ने श्रद्धा एवं उल्लास के साथ भगवान श्री गणेश की आरती की। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयघोष से वातावरण गूंज उठा।
आरती से पूर्व सभासद अवनीश पाल ने कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का अंगवस्त्र पहनाकर सम्मान एवं स्वागत किया। उन्होंने सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का आयोजन में सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया।
आरती संपन्न होने के बाद सभासद की ओर से अतिथियों को भगवान श्री गणेश, मारुति नंदन हनुमान तथा राधा-कृष्ण के स्वरूप वाली तस्वीरें भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिलाओं और बच्चों ने भी पूरे भक्तिभाव के साथ आरती में हिस्सा लिया। आयोजन ने मोहल्ले में आपसी भाईचारे, श्रद्धा और धार्मिक उल्लास का माहौल बना दिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]