नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ग्यारहवीं शरीफ पर निकला जुलूस,’या गौस-ए-आजम’ के नारों से गूंजा शहर, हलाली मियां की मजार पर हुआ समापन – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

ग्यारहवीं शरीफ पर निकला जुलूस,’या गौस-ए-आजम’ के नारों से गूंजा शहर, हलाली मियां की मजार पर हुआ समापन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर गुरुवार शाम कायमगंज शहर में हजरत गौसे आजम शेख अब्दुल कादिर जिलानी की याद में एक जुलूस निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। पूरे रास्ते ‘अल मदद, अल मदद’ और ‘गौस अल आजम’ के नारे गूंजते रहे।
जुलूस की शुरुआत जटवारा स्थित इमाम चौक से हुई। यह शहर के कई मुख्य रास्तों से गुजरा और चिलौली पठान स्थित हलाली मियां की मजार पर पूरा हुआ।

जुलूस में शामिल अकीदतमंदों के हाथों में हरे झंडे थे। कई लोग घोड़ों और मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए। इनमें एक दर्जन घुड़सवार आकर्षण का केंद्र रहे। रास्ते भर धार्मिक नारों से माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा। इस दौरान लोगों ने हजरत गौसे आजम शेख अब्दुल कादिर जिलानी को याद किया।

ग्यारहवीं शरीफ के मौके पर शहर में जगह-जगह कार्यक्रम भी हुए। इनमें हजरत गौस-ए-आजम की शान में बयान दिए गए। घरों, खानकाहों और मस्जिदों में नजर-नियाज की गई और लोगों के बीच तबर्रुक बांटा गया। श्रद्धालुओं ने इन धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर अपनी अकीदत जताई।

जुलूस के दौरान सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस बल साथ चला। पुलिसकर्मियों ने जुलूस के रास्ते पर सुरक्षा संभाली और कार्यक्रम की निगरानी की। इस मौके पर खालिद कादरी, फैसल खां,मोहम्मद इरशाद, आवेज खां, अकील, अली कायम और आरिफ समेत कई लोग मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]