नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , स्कूल में बच्चों व शिक्षकों ने खेली होली जमकर उड़ाया अबीर-गुलाल – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

स्कूल में बच्चों व शिक्षकों ने खेली होली जमकर उड़ाया अबीर-गुलाल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज/फर्रुखाबाद :-       रंगों का त्योहार होली अब नजदीक है। इसे लेकर चहुंओर उल्लास का माहौल है। हर कोई होली के रंग में रंगा नजर आ रहा है। स्कूलों में बच्चों के पेपर चल रहे हैं। छोटी क्लास के जिन बच्चों के पेपर खत्म हो रहे हैं। वह इन दिनों जमकर एक-दूसरे को गुलाल-अबीर और रंग लगा रहे हैं।
शनिवार को स्कूलों में होली का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने अबीर-गुलाल उड़ाए और होली के गीतों पर जमकर थिरके। त्योहार को लेकर बच्चों में खासा उत्साह नजर आया। एच एस विद्या निकेतन, एच ओ अकेडमी, शाही पब्लिक स्कूल, सेठ चिरौंजी लाल जूनियर हाईस्कूल व नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल में विद्यालय स्टाफ और बच्चों ने जमकर मस्ती की। एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। शिक्षकों ने फाग गीत गाकर बच्चों को सुनाए। प्रधानाचार्य व प्रबंधक द्वारा बच्चों को मिठाई बांटकर बधाई दी। स्कूल में बच्चों ने रंगों का त्योहार होली पूरी मस्ती के साथ मनाया। इसमें प्ले ग्रुप से आठवीं तक के बच्चे शामिल हुए। होली मेल मिलाप का त्योहार है। इसमें सभी गिले शिकवे भूलकर एक दूसरे के गले लगाना चाहिए। यही संदेश देने के लिए बच्चों ने रंग बिरंगे कपड़े पहनकर एक दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया और प्रेम से आपस में गले मिले। कार्यक्रम में प्रियंका श्रीवास्तव, नुपुर पांडेय,नाहिद खान, नीतू, मुस्कान, दिनेश, उमा, दीपक, संजीत, आकाश, अवनेश, निदेशक योगेंद्र वर्मा, शिवकांत, शुक्ला, आसिफ मंसूरी, अलीफा मंसूरी आदि शिक्षकगण मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]